Home Blog Page 3331

कहीं लाडली तो कहीं प्यारी बहना योजना… चुनाव से पहले दिल्ली-हिमाचल ने भी महिलाओं के लिए खोला खजाना

0

चुनावी मैदान में महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ सत्ता के मजबूतीकरण के लिए हर राज्य में महिला सम्मान के नाम पर पैसा देने वाली योजनओं की होड़ है. इसी में अब दिल्ली और हिमाचल प्रदेश भी शामिल हो गए हैं, जहां एक तरफ का बजट कम करके दूसरी तरफ महिलाओं को हर महीने कैश देने वाली योजना शुरु की गई हैं.

प्रसिद्ध कवि जयशंकर प्रसाद की कविता है, ‘नारी तुम केवल श्रद्धा हो…’ क्या इसी तरह सियासत में सत्ताधारी नारी को केवल वोटर समझते हैं? जहां महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ सत्ता के मजबूतीकरण के लिए हर राज्य में महिला सम्मान के नाम पर पैसा देने वाली योजनओं की होड़ है. इसी में अब दिल्ली और हिमाचल प्रदेश भी शामिल हो गए हैं, जहां एक तरफ का बजट कम करके दूसरी तरफ महिलाओं को हर महीने कैश देने वाली योजना शुरु की गई हैं.

दिल्ली में भी अब 18 साल से ऊपर की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए दिए जाएंगे. दिल्ली ऐसा ऐलान बजट में करने वाला पहला राज्य नहीं. हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस सरकार इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि से 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए देगी. वहीं कर्नाटक में गृह लक्ष्मी योजना चल रही है. यहां गरीब परिवार की महिला मुखिया को हर महीने दो हजार रुपए देने का काम चल रहा है.

मध्य प्रदेश की बात करें तो राज्य में लाडली बहना योजना से महिलाओं के खाते में 1250 रुपए हर महीने दिए जा रहे हैं. छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना से 21 वर्ष से ऊपर की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए देने की योजना चलने वाली है. तमिलनाडु में भी 1000 रुपए हर महीने महिलाओं को दिया जा रहा है. कुछ ऐसा ही पश्चिम बंगाल में भी है, जहां लक्ष्मी भंडार योजना में महिलाओं को 1000 हर महीने दिए जा रहे हैं.

देश के नक्शे पर महिलाओं के लिए ये वो स्कीम्स हैं, जिसमें महिला सशक्तीकरण के साथ सत्ता सशक्तिकरण का भरोसा राजनेताओं को हो चला है. क्या यही वजह है दिल्ली में जब एक तरफ हेल्थ बजट पिछले साल के मुकाबले 1057 करोड़ घट गया है तो वहीं महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए देने वाले ऐलान पर तालियां पीटी जा रही हैं. दिल्ली में 67 लाख महिला वोटर हैं. दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने न लोकसभा चुनाव के लिए महिलाओं को साधने का काम किया है बल्कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को भी ध्यान में रखा है.

दिल्ली में केजरीवाल सरकार की घोषणा

दिल्ली विधानसभा में सोमवार को पेश 2024-25 के बजट में अरविंद केजरीवाल सरकार ने 18 साल से ऊपर की हर महिला को हर महीने एक हजार रुपए देने वाली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना शुरू करने की घोषणा की. इसे लोकसभा चुनाव के बाद लागू करने की बात कही गई है. जनवरी 2024 में चुनाव आयोग द्वारा जारी वोटर लिस्ट के मुताबिक, दिल्ली में 67 लाख से ज्यादा महिला वोटर्स हैं. वहीं, अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अनुमान के मुताबिक करीब 45 से 50 लाख महिलाएं स्कीम से लाभांवित होंगी. हालांकि किसी अन्य सरकारी पेंशन की लाभार्थी को इस योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा. सरकारी नौकरी करने वाली महिलाओं को भी इस योजना से बाहर रखा गया है. इनकम टैक्स देने वाली महिलाएं योजना के लिए पात्र नहीं होंगी. महिलाएं सेल्फ डिक्लेरेशन यानी स्वत: घोषणा पत्र देकर योजना का लाभ उठा सकेंगी.

हिमाचल में सरकार ने पांचवीं गारंटी की घोषणा की

हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने अपनी पांचवीं गारंटी की घोषणा कर दी है. सुक्खू सरकार ने कांग्रेस की 10 चुनावी गारंटियों में से 4 गारेंटियां पूरी करने का दावा किया है. हिमाचल प्रदेश में 18 साल से ऊपर की सभी महिलाओं को 1500 रुपये मासिक पेंशन देने की घोषणा की है. पहले चरण में जिला लाहौल स्पीति की महिलाओं को 1500 रुपये देने की घोषणा को पहले ही लागू कर दिया गया है. 18 से 60 साल महिलाओं की इंदिरा गांधी प्यारी बहना योजना के अंतर्गत लाया जाएगा. अगले वित्त वर्ष यानी 1 अप्रैल 2024 से योजना लागू होगी. सरकार पर हर साल 800 करोड़ का अतिरिक्त खर्च आएगा.

तमिलनाडु में भी महिलाओं को हर महीने मिलते हैं 1 हजार रुपए

महिलाओं के लिए तमिलनाडु में एमके स्टालिन सरकार ने एक योजना लागू की हुई है. इस योजना का नाम ‘कलैग्नार मगलिर उरिमाई थोगई थित्तम’ है. इसके तहत वहां की महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपए दिए जा रहे हैं, जो कि सीधे उनके बैंक अकाउंट में आते हैं. सरकार के दावे के मुताबिक इस योजना का लाभ अभी तक 1 करोड़ से अधिक महिलाएं उठा चुकी हैं.

पंजाब में भी महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपए देने का वादा

बता दें कि पंजाब में विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी ने कई गारंटी जारी की थीं. इनमें महिलाओं के लिए गारंटी शामिल है. इसमेंघोषणा की गई थी कि सरकार बनने के बाद आर्थिक मदद के तौर पर 18 साल से ऊपर विवाहित और अविवाहित महिलाओं को एक हजार रुपए देने का वादा था. हालांकि सरकार बनने के बाद अभी तक यह स्कीम लागू नहीं हो सकी है, लेकिन कहा जा रहा है कि भगवंत मान सरकार लोकसभा चुनाव से पहले इस गारंटी को पूरा कर सकती है. इसके बाद पंजाब की करीब 80 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिल सकेगा.

सरकार ने लिया संज्ञान तो फिर से प्ले स्टोर पर आए भारत के ये ऐप

गूगल ने बीते दिन भारत के कुछ ऐप डेवलपर्स पर सख़्त एक्शन लेते हुए उन्हें एंड्रॉयड प्ले स्टोर से हटा दिया था. दरअसल, गूगल का ने कहा था कि भारत के दस ऐप्स प्ले स्टोर की बिलिंग पॉलिसी का पालन नहीं करते हैं, और इसलिए उन्हें गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया गया है. इस मामले में अब भारत सरकार ने भी दखल दे दिया है. सरकार ने गूगल को इस समस्या का समाधान निकालने के लिए एक मीटिंग के लिए बुलाया है.

सरकार ने अपनाया कड़ा रुख

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सरकार ऐप्स को डीलिस्ट करने का कड़ा विरोध करती है और ऐसा नहीं होने देगी. पीटीआई ने वैष्णव के हवाले से अपनी रिपोर्ट में जानकारी दी है कि, “सरकार ने गूगल द्वारा प्ले स्टोर से कुछ ऐप्स को हटाने पर कड़ा रुख अपनाया है. हम ऐप्स को डीलिस्ट करने की अनुमति नहीं देंगे.”

गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट जारी करने के बाद 1 मार्च 2024 से भारत की 10 कंपनियों के लोकप्रिय ऐप्स को प्ले स्टोर से हटा दिया. इन ऐप्स में मैट्रिमोनी ऐप्स समेत भारत के कई लोकप्रिय ऐप्स का नाम शामिल है. गूगल ने Kuku FM, Bharat Matrimony, Shaadi.comNaukri.com, 99 acres, Truly Madly, Quack Quack, Stage, ALTT (Alt Balaji) को प्ले स्टोर से रिमूव कर दिया था.

कई ऐप्स की हुई वापसी

हालांकि, भारत सरकार के रिएक्शन के बाद कुछ ऐप्स दोबारा से प्ले स्टोर पर दिखाई दे रहे हैं. हमने इस ख़बर को लिखे जाने तक गूगल प्ले स्टोर से रिमूव किए गए इन सभी ऐप को चेक किया तो पाया कि Shaadi.comNaukri.Com और 99acers के ऐप को दोबारा से प्ले स्टोर पर लिस्टेड कर दिया गया, जबकि बाकी सभी ऐप्स अभी तक गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध नहीं हैं.

अब देखना होगा कि गूगल बाकी ऐप्स को भारत सरकार के साथ होने वाली मीटिंग से पहले प्ले स्टोर पर वापस लिस्टेड करता है या नहीं. आपको बता दें कि सरकार ने आने वाले सोमवार को गूगल के साथ मीटिंग फिक्स की है. अब देखना होगा कि गूगल और भारतीय ऐप्स के बीच में चल रहे इस विवाद का क्या हल निकलता है.

iPhone 16 Series की डिटेल्स, Launch से पहले ही लीक! फीचर्स से प्राइस तक की जानकारी एक क्लिक में

लॉन्चिंग से पहले ही आईफोन 16 सीरीज को लेकर तमाम जानकारियां सामने आने लगी हैं. उम्मीद है कि हर साल की तरह एप्पल आईफोन 16 की इस नई सीरीज को सितंबर और दिसंबर के दौरान लॉन्च कर सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी iPhone 16, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max के साथ दो SE मॉडल भी लॉन्च कर सकती है. एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस बार आईफोन 16 प्रो और आईफोन 16 प्रो मैक्स की डिस्प्ले पहले मॉडल्स के मुकाबले बड़ी होगी.

ब्लूमबर्ग की खबर के मुताबिक उनके रिपोर्टर मार्क गुरमैन ने अपने न्यूजलेटर में आईफोन 16 की सीरीज को लेकर बताया कि आईफोन 16 का कैमरा वर्टिकल हो सकता है- ऐसा हम पहले आईफोन X में भी देख चुके हैं. उन्होंने बताया कि आईफोन 16 का डिस्प्ले पहले मॉडल्स के मुकाबले बड़ा हो सकता है. गुरमैन के मुताबिक, आईफोन 16 प्रो की डिस्प्ले का साइज 6.3 इंच हो सकता है तो वहीं आईफोन 16 प्रो मैक्स 6.9 इंच के साथ आपको मिल सकता है. साइज के अलावा आईफोन अपने ओवरऑल डिजाइन को पहले जैसा ही रख सकता है.

कैमरे में आएगा नया फीचर

रिपोर्ट के अनुसार, आईफोन 15 के मॉडल्स में मौजूद एक्शन बटन को एप्पल स्टैंडराइज कर सकता है. अपनी नई सीरीज में कंपनी कैप्चर बटन डाल सकती है, जो कि फिजिकल कैमरा शटर को रिसेंबल करेगा. इसके अलावा कैमरे की बात करें तो आईफोन की इस नई सीरीज का कैमरा काफी बेहतर हो सकता है. फोन में एआई फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं. इस बार आईफोन 16 सीरीज के कैमरे में एक नया फीचर देखने को मिल सकता है, जिसका नाम टेट्रा प्रिज्म है, जो कि कम लाइट में 48 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड लेंस के साथ बेहतर कैमरा क्वालिटी प्रदान करता है.

iPhone 16 सीरीज लेटेस्ट A-सीरीज चिप्स से लैस होगी, ये प्रोसेसर बेहतर स्पीड और लंबी बैटरी लाइफ ऑफर कर सकता है. कीमतों की बात करें तो रिपोर्ट में कहा गया है कि आईफोन 16 सीरीज की कीमतें बढ़ सकती है. पूरी सीरीज में 100 डॉलर की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है. यानी पिछले मॉडल्स की तुलना में लगभग 10 हजार रुपये और महंगे लॉन्च हो सकते हैं.

केंद्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संचार साथी पोर्टल पर डिजिटल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म और चक्षु पोर्टल की शुरुआत की

0

केंद्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने साइबर धोखाधड़ी पर रोक लगाने के लिए आज नई दिल्ली में संचार साथी पोर्टल पर डिजिटल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म और चक्षु पोर्टल की शुरुआत की। दूरसंचार विभाग द्वारा विकसित डिजिटल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य साइबर अपराध और वित्तीय धोखाधड़ी में दूरसंचार संसाधनों के दुरुपयोग को रोकने के लिए हितधारकों के बीच समन्वय बनाना है। कोई भी व्‍यक्ति धोखाधड़ी के लिए कॉल, एसएमएस या व्हाट्सएप पर प्राप्त संदिग्ध सन्‍देशों की रिपोर्ट चक्षु पोर्टल पर कर सकता है। यह धोखाधडी सरकारी अधिकारी बनकर केवाईसी की समाप्ति या बैंक खाते को अपडेट करने और मोबाईल नम्‍बर को बंद करने के नाम पर की जाती है

श्री वैष्णव ने इस मौके पर कहा कि सरकार ने साइबर धोखाधड़ी के खिलाफ कडे साइबर सुरक्षा उपायों पर विशेष ध्‍यान दिया है।

उन्‍होंने कहा कि इन दो नई पहलों से साइबर धोखाधडी के खिलाफ लडाई में सरकार के प्रयासों को और मजबूती मिलेगी। श्री वैष्‍णव ने कहा कि पिछले वर्ष मई में संचार साथी पोर्टल शुरू किये जाने के बाद एक करोड से अधिक फर्जी मोबाईल कनेक्‍शन बंद किये गये हैं। यह पोर्टल फर्जी कनेक्‍शन का पता लगाकर उनका फिर से सत्‍यापन कराता है। उन्‍होंने कहा कि प्रतिदिन ढाई हजार से अधिक फर्जी कनेक्‍शन बंद किये जा रहे हैं।

 

दिल्ली में आसमान साफ, सुबह-शाम रहेगी ठंड, जानें पूरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

0

दिल्ली में पहाड़ी इलाकों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण हल्की ठंडक बनी हुई है, लेकिन मौसम साफ रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते राष्ट्रीय राजधानी में बारिश होने के आसार नहीं है. वहीं दिल्ली में पिछले दिनों हुई बारिश की वजह से प्रदूषण के स्तर में थोड़ा सुधार हुआ है.

देश की राजधानी दिल्ली में पहाड़ी इलाकों से आ रही ठंडी हवा की वजह से सुबह और रात के समय हल्की ठंडक बनी हुई है. मौसम विभाग का कहना है कि इस पूरे हफ्ते दिल्ली में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है. हालांकि हिमालय क्षेत्र में एक ताजा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बना हुआ है, लेकिन राष्ट्रीय राजधानी के मौसम पर उसका प्रभाव नहीं पड़ेगा.

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम
दिल्ली में आज यानी 5 मार्च को मौसम साफ रहेगा और बारिश के आसार नहीं है, लेकिन तेज हवाएं चलने से थोड़ी ठंडक बनी रहेगी. IMD के मुताबिक, दिल्ली में इस पूरे हफ्ते तेज धूप निकलने के आसार हैं. वहीं इस दौरान राजधानी का न्यूनतम तापमान 9 से 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, बहुत सक्रिय मौसम प्रणाली ने उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों पहाड़ों और मैदानों दोनों जगहों पर भारी बारिश की है. हालांकि, अभी पहाड़ियों पर गतिविधि हल्की तीव्रता के साथ जारी है. लेकिन मैदानी इलाकों में काफी हद तक मौसम पूरी तरह से ठीक हो गया है.

वहीं मैदानी इलाकों में इस सिस्टम के चलते ज्यादातर हिस्सों में ठंडी हवा चल रही है. इसके अलावा पहाड़ों पर बादलों की चादर ने बहुत ज्यादा ठंडी हवाओं को सीधे मैदानी इलाकों में प्रवेश करने से रोक दिया है. इन्हीं मौसमी गतिविधियों की वजह से दिल्ली के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली है.

दिल्ली की हवा में हुआ सुधार
दिल्ली में पिछले दिनों हुई बारिश की वजह से प्रदूषण के स्तर में थोड़ा सुधार हुआ है. सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के डाटा के अनुसार, दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 140 पर पहुंच गया, जो अभी मध्यम स्थिति में है. बता दें कि 0 से 50 के बीच AQI अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बेहद खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है.

Bhuvneshwar Kumar: करियर की पहली गेंद, इन-स्विंग और बिखर गई गिल्लियां

0

भुवनेश्वर कुमार ने साल 2012 में अपना अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट डेब्यू किया था और शायद उन्होंने भी नहीं सोचा होगा कि उनके करियर का इतना शानदार आगाज होने वाला है. साल 2012-2013 में पाकिस्तान ने भारत का दौरा किया था और इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच 2 टी20 और 3 एकदिवसीय मैच खेले जाने थे. ये आज तक भारत और पाकिस्तान के बीच हुई आखिरी द्विपक्षीय सीरीज सीरीज रही. 30 दिसंबर, 2012 को भारत और पाकिस्तान के बीच पांच ODI मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई में खेला गया, जिसमें पाकिस्तान ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी.

भुवनेश्वर कुमार ने पहली ही गेंद पर बिखेरी गिल्लियां

उस समय भारतीय टीम के कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी ने गेंदबाजी की शुरुआत भुवनेश्वर कुमार से करवाई. 22 साल की उम्र में जोश भुवनेश्वर के अंदर कूट-कूटकर भरा हुआ था. सामने मोहम्मद हफीज बल्लेबाजी कर रहे थे. भुवनेश्वर कुमार ने पहली गेंद फेंकी जिसका टप्पा विकेट की लाइन से काफी बाहर था, इसलिए हफीज ने गेंद को छोड़ने का फैसला लिया. हफीज को भी नहीं मालूम था कि गेंद कांटा बदल कर अंदर आने वाली है.

हफीज गेंद को छोड़ने के लिए बल्ला ऊपर उठा चुके थे, तभी गेंद हवा में घूमते हुए गिल्लियों से जा टकराई जिससे ऑफ-स्टम्प उखड़ने के बाद दूर जा गिरी थी. मोहम्मद हफीज के चेहरे पर निराशा थी, लेकिन भारतीय खेमा खुशी से झूम उठा था, वहीं मैदान में मौजूद लोग पहली ही गेंद पर विकेट देखकर खुशी से झूम उठे थे.

भुवनेश्वर कुमार अभी तक अपने क्रिकेट करियर में 200 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। उन्होंने अभी तक खेले 21 टेस्ट मैचों में 63 विकेट चटकाए हैं, वहीं एकदिवसीय क्रिकेट की बात करें तो उनके नाम 121 मुकाबलों में 141 विकेट हैं. इसके अलावा भुवनेश्वर ने भारत के लिए 77 टी20 मैच खेलते हुए 84 विकेट चटकाए हैं. उन्हें एक निचले क्रम के बल्लेबाज के रूप में भी देखा जाता है, इसलिए वो टेस्ट करियर में तीन और ODI क्रिकेट में 1 बार अर्धशतक भी जमा चुके हैं. उन्होंने नवंबर 2022 के बाद से कोई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच नहीं खेला है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उनकी सरकार ने देश के विकास और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनाने के लिए अनेक योजनाएं शुरू की

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उनकी सरकार ने देश के विकास और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनाने के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं। प्रधानमंत्री ने आज चेन्नई में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार तमिलनाडु में बुनियादी ढांचे के विकास और हजारों मध्‍यम, सुक्ष्‍म तथा लघु इकाईयों को प्रोत्साहित करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। उन्‍होंने कहा कि भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए बड़े पैमाने पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत ने परमाणु ऊर्जा संयंत्रों से बिजली उत्पादन की दिशा में बड़ा कदम उठाया है और यह प्रक्रिया कुछ ही दिनों में शुरू हो जायेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज अकेले तेलंगाना में ही कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया। उत्‍तर प्रदेश और राजस्थान में भी हाल ही में सौर ऊर्जा संयन्‍त्रों की शुरुआत की गई। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले ही तमिलनाडु में पहले हरित हाइड्रोजन ईंधन का शुभारम्‍भ किया गया था। उन्होंने कहा कि इन सभी ऊर्जा परियोजनाओं का पिछले पचास दिनों में उद्घाटन किया गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार गरीबों को मुफ्त बिजली देने की योजना बना रही है और इसके लिए 75 हजार करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे।

सत्तारूढ़ द्रमुक सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उसने गरीब लोगों की कभी चिंता नहीं की। उन्होंने कहा कि बाढ़ के दौरान द्रमुक स्थिति को संभालने में विफल रही। श्री मोदी ने कहा कि चेन्नई मेट्रो, हवाई अड्डा, स्मार्ट सिटी, मदुरावायल एक्सप्रेसवे जैसी परियोजनाओं से मोदी सरकार ने तमिलनाडु के लोगों का जीवन आसान बनाया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उन योजनाओं का भी श्रेय ले रही है जो केंद्र सरकार ने कोविड के दौरान लागू की थीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि भ्रष्ट नेताओं को बख्‍शा नहीं जाएगा। भाजपा नेता ने द्रमुक की वंशवाद की राजनीति पर भी हमला बोला।

Manoj Tiwari Net Worth: गाड़ी, बंगला, लैविश लाइफ, मनोज तिवारी के पास करोड़ों की संपत्ति, जानें महीनेभर की कमाई

0

Manoj Tiwari Net Worth: लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर के सेगमेंट में हम आपको सांसदों की संपत्ति के बारे में बता रहे हैं। इस लेख में हम आपको दिल्ली के उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट के लोकसभा सासंद और अभिनेता मनोज तिवारी की संपत्ति के बारे में जानकारी देंगे।

मनोज तिवारी भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता और गायक हैं। मनोरंजन जगत से राजनीति में आने वाले मनोज तिवारी पर आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के लिए भाजपा ने फिर से उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से उम्मीदवार बनाया है।

 Manoj Tiwari Political Career: मनोज तिवारी का राजनीतिक सफर

  • 1 फरवरी 1971 को उत्तर प्रदेश में वाराणसी के कबीर चौरा इलाके में जन्मे मनोज तिवारी की गिनती भाजपा के दिग्गज नेताओं में होती है। मनोज तिवारी मूल रूप से बिहार के कैमूर जिले के एक छोटे से गांव अतरवलिया हैं।
  • मनोज तिवारी बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से पढ़े हुए हैं। राजनीति की बात करें तो मनोज तिवारी 2009 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में गोरखपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़े थे।
  • लेकिन उस वक्त योगी आदित्यनाथ से हार
  • Manoj Tiwari Assets & Liabilities: मनोज तिवारी की प्रोपर्टी

    • चुनावी हलफनामे के मुताबिक मनोज तिवारी के पास 24 करोड़ 28 लाख रुपये की संपत्ति है।
    • जिसमें 8.5 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 15 करोड़ की अचल संपत्ति है।
    • मनोज तिवारी के पास 1 करोड़ 36 लाख रुपये की देनदारियां हैं।
    • मनोज तिवारी के पास 3 लाख से ज्यादा कैश और अलग-अलग बैंकों में 7 करोड़ से ज्यादा रुपये जमा हैं।
      • मनोज तिवारी के पास एलआईसी या अन्य बीमा पॉलिसियां 9 लाख रुपये से ज्यादा की है।
      • मनोज तिवारी के पास मर्सिडीज बेंज, ऑडी क्यू7, टोयोटा फॉर्च्यूनर, टोयोटा इनोवा और होंडा सिटी जैसी महंगी महंगी गाड़ियां हैं।
      • मनोज तिवारी के पास 4 लाख रुपये से ज्यादा के गहने हैं। मनोज तिवारी के मुंबई और यूपी में आलिशान घर भी है।
      • मनोज तिवारी की कमाई का सबसे बड़ो सोर्स एक्टिंग और सिंगिंग है। वो एक शो करने का लाखों में चार्ज करते हैं।
      • मनोज तिवारी की सालाना कमाई 2 करोड़ रुपये है। वहीं एक महीने में वह 15 से 20 लाख कमाते हैं।

    थे। फिर वह भाजपा में शामिल हो गए थे।

    • मनोज तिवारी 2014 से उत्तर पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं। 2014 में मनोज तिवारी भाजपा की टिकट पर उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से लड़े थे और आप के आनंद कुमार को एक लाख के ज्यादा वोटों के अंतर से हराया था।
    • मनोज तिवारी को 2016 में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। मनोज तिवारी दिल्ली में भाजपा संगठन के प्रमुख थे जब पार्टी ने 2017 एमसीडी चुनावों में रिकॉर्ड जीत दर्ज की थी।
    • 2019 के आम चुनावों में भी मनोज तिवारी 3 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीते थे। इस बार भाजपा ने उन्हें उत्तर पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से तीसरी बार टिकट दिया है।

न्‍यूजीलैंड को पीछे छोड़ते हुए विश्‍व टेस्‍ट चैंपियनशिप रैंकिंग में शीर्ष पर पहुँची भारतीय क्रिकेट टीम

0

भारतीय क्रिकेट टीम न्‍यूजीलैंड को पीछे छोड़ते हुए विश्‍व टेस्‍ट चैंपियनशिप रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गई है। अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद-आईसीसी ने आज विश्‍व टेस्‍ट चैंपियनशिप की संशोधित अंकतालिका जारी की। वेलिंग्टन टेस्‍ट मैच में न्‍यूजीलैंड पर ऑस्‍ट्रेलिया की जीत से भारत पहले स्‍थान पर पहुंच गया है।

 

वर्तमान में भारतीय टीम इंग्‍लैंड के साथ जारी पांच क्रिकेट टेस्‍ट मैचों की श्रृंखला में तीन-एक से आगे है और अंतिम मैच में भारत की जीत से उसकी स्थिति मजबूत हो जायेगी।

महाशिवरात्रि पर ये चार पौधे घर ले आएं: शिव-पार्वती प्रसन्न होंगे और आपका पैसा बच जाएगा।

0

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी पर आधी रात को भगवान शिव निराकार से साकार रूप में आए थे. इस दिन शिव विशालकाय स्वरूप धारण कर अग्निलिंग में प्रकट हुए थे, इसलिए इसे महाशिवरात्रि कहा जाता है.

मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ शिवलिंग में विराजमान होते हैं. एक और मान्यता अनुसार इसी दिन शिव-पार्वती का विवाह हुआ था. 8 मार्च 2024 को महाशिवरात्रि है. कहते हैं इस दिन शिव पूजा के अलावा घर में कुछ पौधे लगाने से शंकर-पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त होता है. घर में सुख-समृद्धि आती है, बंद किस्मत के ताले खुल जाते हैं.

महाशिवरात्रि पर घर लाएं 4 पौधे (Mahashivratri Bring 4 plants)

1. बेलपत्र का पौधा – शिव को बेलपत्र सबसे ज्यादा प्रिय है. महाशिवरात्रि के दिन घर में बेलपत्र का पौधा लगाने से पूरे परिवार पर शिव कृपा बरसती है, आर्थिक संकट दूर होता है.

बेलपत्र शिव को क्यों प्रिय है – इस पौधे की उत्पत्ति को लेकर  स्कंद पुराण में कहा गया है एक बार मां पार्वती मंदार पर्वत पर भ्रमण कर रही थी तभी उनकी पसीने की कुछ बूंदे वहां गिरी, कहते हैं उसी से बेल वृक्ष उत्पन्न हुआ. इसमें पार्वती जी का अंश होने से ये शिव को प्रिय है.

2. धतूरा – ज्योतिष शास्त्र के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन घर में धतूरे का पौधा लगाना बेहद शुभ होता है. घर में लगाने से सुख-समृद्धि आती है और घर की बरकत बढ़ती है.घर में काले धतूरे का पौधा लगाकर इसकी नियमित पूजा करने से पितृ दोष से भी मुक्ति मिलती है. इसके फूल शिवलिंग पर चढ़ाने से बाधाओं का नाश होता है.

धतूरा शिव को क्यों प्रिय है – जब शिव जी ने समुद्र मंथन से निकले हलाहल विष को अपने कंठ में धारण किया था उनका कंठ नील पड़ गया, शरीर में गर्मी बढ़ने के कारण वह व्याकुल होने लगे. देवताओं ने धूतरा उनके मस्तक पर रख जल चढ़ाया, जिससे उन्हें राहत मिली. धतूरे ने शिव जी की व्याकुलता दूर की इसलिए ही यह शिव जी को बहुत प्रिय हैं.

3. शमी पौधा –  महाशिवरात्रि पर शमी का पौधा जरुर घर में लाएं. ये शनि देव और महादेव दोनों को बहुत प्रिय है. इसे घर पर लगाने से कारोबार और करियर में तरक्की की कामना पूरी होती है. शमी के पत्ते शिवलिंग पर चढ़ाने से शनि कभी परेशान नहीं करते, शनि दोष से छुटकारा मिलता है.

4. मोगर पौधा –  मोगरे के फूल देवी पार्वती को प्रिय है. महाशिवरात्रि पर इस पौधे को घर में लगाने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है. घर में बरकत का वास होता है. शिव कृपा से सारे बिगड़े काम बन जाते हैं