Bhuvneshwar Kumar: करियर की पहली गेंद, इन-स्विंग और बिखर गई गिल्लियां

भुवनेश्वर कुमार ने साल 2012 में अपना अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट डेब्यू किया था और शायद उन्होंने भी नहीं सोचा होगा कि उनके करियर का इतना शानदार आगाज होने वाला है. साल 2012-2013 में पाकिस्तान ने भारत का दौरा किया था और इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच 2 टी20 और 3 एकदिवसीय मैच खेले जाने थे. ये आज तक भारत और पाकिस्तान के बीच हुई आखिरी द्विपक्षीय सीरीज सीरीज रही. 30 दिसंबर, 2012 को भारत और पाकिस्तान के बीच पांच ODI मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई में खेला गया, जिसमें पाकिस्तान ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी.

भुवनेश्वर कुमार ने पहली ही गेंद पर बिखेरी गिल्लियां

उस समय भारतीय टीम के कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी ने गेंदबाजी की शुरुआत भुवनेश्वर कुमार से करवाई. 22 साल की उम्र में जोश भुवनेश्वर के अंदर कूट-कूटकर भरा हुआ था. सामने मोहम्मद हफीज बल्लेबाजी कर रहे थे. भुवनेश्वर कुमार ने पहली गेंद फेंकी जिसका टप्पा विकेट की लाइन से काफी बाहर था, इसलिए हफीज ने गेंद को छोड़ने का फैसला लिया. हफीज को भी नहीं मालूम था कि गेंद कांटा बदल कर अंदर आने वाली है.

हफीज गेंद को छोड़ने के लिए बल्ला ऊपर उठा चुके थे, तभी गेंद हवा में घूमते हुए गिल्लियों से जा टकराई जिससे ऑफ-स्टम्प उखड़ने के बाद दूर जा गिरी थी. मोहम्मद हफीज के चेहरे पर निराशा थी, लेकिन भारतीय खेमा खुशी से झूम उठा था, वहीं मैदान में मौजूद लोग पहली ही गेंद पर विकेट देखकर खुशी से झूम उठे थे.

भुवनेश्वर कुमार अभी तक अपने क्रिकेट करियर में 200 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। उन्होंने अभी तक खेले 21 टेस्ट मैचों में 63 विकेट चटकाए हैं, वहीं एकदिवसीय क्रिकेट की बात करें तो उनके नाम 121 मुकाबलों में 141 विकेट हैं. इसके अलावा भुवनेश्वर ने भारत के लिए 77 टी20 मैच खेलते हुए 84 विकेट चटकाए हैं. उन्हें एक निचले क्रम के बल्लेबाज के रूप में भी देखा जाता है, इसलिए वो टेस्ट करियर में तीन और ODI क्रिकेट में 1 बार अर्धशतक भी जमा चुके हैं. उन्होंने नवंबर 2022 के बाद से कोई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच नहीं खेला है.

Hot this week

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img