पार्कों में बाउंड्रीवॉल की ग्रिल लगाई जाए

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर डेल्टा वन आरडब्ल्यूए ने प्राधिकरण से पार्कों में बाउंड्रीवॉल की ग्रिल लगवाने की मांग की है। इस संबंध में आरडब्ल्यूए ने प्राधिकरण के एसीईओ को पत्र लिखा है।
आरडब्ल्यूए के महासचिव ऋषि पाल सिंह ने बताया कि पार्कों की बाउंड्रीवॉल की ग्रिल टूटी पड़ी है। इस वजह से आवारा पशु पार्कों में घुस जाते हैं। पार्कों की सुंदरता खराब हो रही है। पेड़ पौधों को भी हानि पहुंच रही है। पहले कई बार लिखित एवं मौखिक शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। मौजूदा ठेकेदार को भी कई बार बताया गया है। आरडब्ल्यूए की मांग है कि सभी पार्कों की बाउंड्रीवॉल की ग्रिल जल्द से जल्द लगवाई जाए।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img