Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल

सेक्टर-23 बिजलीघर के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए
सेक्टर-23 बिजलीघर के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर-23 बिजलीघर के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। घायलों के परिजनों ने सेक्टर 24 थाने में केस दर्ज कराया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में सेक्टर-56 निवासी अभिजीत आंशू ने बताया कि 20 मई की रात को दस बजे उनके जीजा शरद शर्मा, उनकी बहन इला आंशु को दांत के डॉक्टर को दिखाकर वापस आ रहे थे। इस दौरान जब वह सेक्टर-23 बिजलीघर के पास पहुंचे थे तो तेज रफ्तार कार ने बगल से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार उनकी दीदी और जीजा के साथ ही उनका भांजा ईशान गंभीर रूप से घायल हो गए। सेक्टर-11 स्थित निजी अस्पताल में तीनों लोगों का उपचार चल रहा है। जहां पर उन तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। अभिजीत ने बताया कि घटना के बाद आरोपी कार चालक घायलों को वहीं पर छोड़ कर भाग गया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। अभिजीत ने बताया कि उनके बहन के कंधे और शरीर के अन्य हिस्से पर गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, उनके जीजा और भांजे के शरीर पर भी गहरी चोटें आई हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में दी गई शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को टीम घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी कार चालक की तलाश में जुटी हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *