Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

पार्क के समीप टहल रहे युवक से मोबाइल लूटा

पार्क के समीप टहल रहे युवक से मोबाइल लूटा
ग्रेनो वेस्ट स्थित दादा-दादी पार्क के पास टहल रहे युवक से मोबाइल लूटने का मामला सामने आया

अमर सैनी
नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित दादा-दादी पार्क के पास टहल रहे युवक से मोबाइल लूटने का मामला सामने आया है। बाइक सवार बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।

बिसरख कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गौर सिटी-2 सोसाइटी में प्रभात कुमार शर्मा परिवार के साथ रहते हैं। प्रभात कुमार ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार की शाम दादा-दादी पार्क के समीप टहल रहे थे। इस बीच बाइक सवार बदमाश उनके हाथ से मोबाइल झपटकर ले गए। पीड़ित ने शोर मचाया, लेकिन बदमाश आसानी से फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने तीन दिन बाद लूट का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लूटा गया मोबाइल बरामद किया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *