Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Kullu Dussehra: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रघुनाथ मंदिर में शीश नवाया, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना कीKullu Dussehra 2026: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति ने मोहा मनChandigarh : श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खोला जाना चाहिए; धार्मिक भावना के मामले राजनीति से ऊपर होने चाहिए- मुख्यमंत्रीLucknow : कभी बेटियों का स्कूल जाना था मुश्किल, आज रात दो बजे भी बेखौफ लौटती हैं घर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथAyodhya : योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव में देश-विदेश की रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर होगा आयोजनLucknow : 22 प्रस्तावों पर योगी कैबिनेट की मुहर, शिक्षा कर्मियों को कैशलेस इलाज से लेकर रोबोटिक्स पार्क और एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को मिली मंजूरीBhangel CHC Facilities: भंगेल सीएचसी में 75 लाइटें, 21 सीसीटीवी और पेयजल सुविधाएं बेहतरPNB Bank Fraud: ग्रेटर नोएडा की पीएनबी शाखा में 35 करोड़ की कथित अनियमितता का आरोप

पांच दिन बाद डंपिंग ग्राउंड की आग पर पाया काबू

- 12 लाख लीटर पानी का किया छिड़काव
- 12 लाख लीटर पानी का किया छिड़काव

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर-32 स्थित सिटी सेंटर के पास खाली डंपिंग ग्राउंड में सोमवार शाम छह बजे के करीब लगी आग को बुझा दिया गया है। सीफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि आग को बुझाने में पांच दिनों से दमकल की टीमें लगी थी। दमकल विभाग ने आग बुझाने के लिए 12 लाख लीटर पानी का छिड़काव किया। आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया है। उन्होंने बताया कि ये आग अराजक तत्वों द्वारा लगाई गई थी। इसके साक्ष्य मिले थे।

आग बुझते ही यहां के निवासियों ने राहत की सांस ली। निवासियों ने कहा कि ये आग दोबारा न लगे इसे ध्यान दिया जाए। साथ ही यहां उद्यानिक वेस्ट को न फेंका जाए। एसीईओ वंदना त्रिपाठी ने बताया कि उद्यानिक वेस्ट के लिए शहर में तीन स्थानों को चिह्नित किया गया है। वहां वेस्ट को ग्रीन कोल में तब्दील किया जाएगा। जिसके बनाने वाली कंपनी प्रयोग करेगी। बहरहाल वेस्ट से लगी को पूरी तरह से बुझा दिया गया है। इस आपरेशन में दमकल की 15 गाड़ियां और प्राधिकरण के 20 टैंक लगे थे। इन टैंक और दमकल की गाड़ियों के दिन में रोजाना 20 चक्कर लग रहे थे। आग बुझाने के लिए करीब 12 लाख लीटर पानी का छिड़काव करने की बात कही जा रही है। जहां आग लगी है, उस मैदान के लेवल को बराबर करने के लिए इसे कूड़े से पाटा गया था। यहां बड़े-बड़े गड्ढा में कूड़ा भरा हुआ है। सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि गड्‌ढों के अंदर तक पानी का छिड़काव किया गया। दरअसल यहां गड्ढा में हार्टिकल्चर का वेस्ट डाला जाता है। इसी वेस्ट में आग लगी है। आग को बुझाने के लिए नोएडा प्राधिकरण की ओर से यहां दस जेसीबी लगाई गई थी, जिनकी मदद से गड्ढों को खोदा गया और आग को बुझाया गया। पिछले साल भी यहां आग लगी थी और उसे बुझाने में करीब एक सप्ताह का समय लग गया था। आग बुझाने के लिए 75 अग्निशमन कर्मियों की ड्यूटी दिन और इतने लोगों की ही ड्यूटी रात में लगाई गई थी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *