Agra: अखिलेश यादव पहुंचे आगरा, रामजीलाल सुमन के बयान पर मचे बवाल को बताया ‘साजिश’

Agra: अखिलेश यादव पहुंचे आगरा, रामजीलाल सुमन के बयान पर मचे बवाल को बताया ‘साजिश’

रिपोर्ट: आकाश जैन

आगरा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर पहुंचकर प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने करणी सेना द्वारा सुमन के घर पर किए गए हमले को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा कि यह हमला एक सोची समझी साजिश थी और करणी सेना केवल कठपुतली के रूप में इस्तेमाल की गई। इसकी पूरी मॉनिटरिंग लखनऊ से की जा रही थी।

गौरतलब है कि सांसद रामजीलाल सुमन के राणा सांगा को लेकर दिए गए बयान ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। इसके बाद करणी सेना ने उनके आगरा स्थित आवास पर पहुंचकर तोड़फोड़ की थी। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रेस वार्ता में अखिलेश यादव ने हमले को लोकतंत्र पर हमला करार दिया और कहा कि यह पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) वर्ग पर सीधा हमला है।

उन्होंने विश्वास जताया कि जनता इसका जवाब 2027 के विधानसभा चुनाव में देगी। अखिलेश ने दावा किया कि 2027 में पीडीए की सरकार बनने जा रही है और उस समय जनता हर हमले का हिसाब लेगी। इस दौरान अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा डर के माहौल में राजनीति कर रही है और विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन समाजवादी पार्टी हर वर्ग के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img