Noida Vehicle Theft: रेकी कर दोपहिया चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा, हथियार समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Noida Vehicle Theft: रेकी कर दोपहिया चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा, हथियार समेत दो आरोपी गिरफ्तार

नोएडा में दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सेक्टर-126 थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से चोरी की स्कूटी, एक बाइक और अवैध हथियार बरामद किए हैं।

यह मामला तब सामने आया जब ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सेवियर ग्रीन आर्क सोसाइटी निवासी गीतू सिंह ने 28 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 23 अप्रैल को सेक्टर-94 स्थित उनकी कंपनी के बाहर खड़ी स्कूटी चोरी हो गई थी। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें दो संदिग्ध युवक स्कूटी ले जाते हुए दिखाई दिए।

सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की पहचान कर बुधवार रात सूचना के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान अलीगढ़ के खुर्द खेड़ा गांव निवासी कैलाश सिंह बघेल और कानपुर देहात के सिथरा बुजुर्ग निवासी कार्तिक वाजपेई के रूप में हुई है। दोनों फिलहाल नोएडा के सेक्टर-5 स्थित हरौला गांव में किराये पर रह रहे थे।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की स्कूटी और एक अन्य बाइक बरामद की। तलाशी के दौरान उनके पास से एक तमंचा और दो कारतूस भी बरामद हुए, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे चोरी से पहले इलाके की रेकी करते थे और ऐसे स्थानों को चुनते थे जहां वाहन बिना लॉक के खड़े होते थे। इसके बाद एक आरोपी चोरी किए जाने वाले वाहन पर बैठता था, जबकि दूसरा अपनी स्कूटी से पैर के सहारे धक्का देकर वाहन को बिना स्टार्ट किए वहां से ले जाता था, जिससे किसी को शक नहीं होता था।

चोरी के बाद वे वाहनों को तुरंत बेचने के बजाय यमुना डूब क्षेत्र की झाड़ियों में छिपाकर रखते थे और मौका मिलने पर उन्हें बेच देते थे। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य मामलों और संभावित साथियों की भी जांच कर रही है।

Encounter Greater Noida: दादरी में पुलिस मुठभेड़, लूट का वांछित आरोपी शाकिर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img