Noida theft gang: लोहे की ग्रिल और बेंच चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, नोएडा पुलिस ने कबाड़ी समेत पांच को दबोचा

Noida theft gang: लोहे की ग्रिल और बेंच चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, नोएडा पुलिस ने कबाड़ी समेत पांच को दबोचा

नोएडा। थाना सेक्टर-58 पुलिस ने शहर में लोहे की ग्रिल और बेंच चोरी करने वाले सक्रिय गिरोह का खुलासा करते हुए एक कबाड़ी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 22 लोहे की ग्रिल और 6 लोहे की बेंच बरामद की हैं, जिनका कुल वजन करीब 15 क्विंटल बताया जा रहा है। यह कार्रवाई मानसरोवर अपार्टमेंट, सेक्टर-61 नोएडा में हुई चोरी के मामले की जांच के दौरान की गई, जहां चोरों ने सोसाइटी की फेंसिंग हटाकर गैस कटर की मदद से लोहे की ग्रिल और बेंच काटकर चोरी कर ली थीं। घटना के बाद सोसाइटी प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और एक विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने सेक्टर-60 रोड स्थित ग्रीन बेल्ट के पास से मोहम्मद फारूक, बशीर और राजा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उनकी निशानदेही पर गिरोह से जुड़े कबाड़ी जुम्मन खान को भी दबोच लिया गया। जुम्मन खान की निशानदेही पर ग्राम गिझोड़, सेक्टर-53 की एक खाली जगह से चोरी का पूरा माल बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने 10 दिसंबर की रात मानसरोवर अपार्टमेंट, सेक्टर-61 से लोहे की ग्रिल और बेंच चोरी की थीं और सामान ढोने के लिए दो ठेलों का इस्तेमाल किया गया था। गिरोह के सदस्य सड़क किनारे, सोसाइटियों और सार्वजनिक स्थानों पर लगे लोहे के सामान जैसे ग्रिल, बेंच और पाइप को निशाना बनाते थे। चोरी के बाद यह सारा सामान कबाड़ी जुम्मन खान को दे दिया जाता था, जो इसे काटकर स्क्रैप के रूप में बेच देता था और सभी आरोपी आपस में पैसे बांट लेते थे। एडीसीपी शैव्या गोयल ने बताया कि यह गिरोह लंबे समय से इस तरह की वारदातों को अंजाम देकर अवैध रूप से धन कमा रहा था। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और यह भी जांच की जा रही है कि इस गिरोह ने शहर में और किन-किन जगहों पर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img