UP Board Exam 2026: जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 60 केंद्र तय, 18 फरवरी से शुरू होंगी हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं

UP Board Exam 2026: जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 60 केंद्र तय, 18 फरवरी से शुरू होंगी हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं

नोएडा। जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची का निस्तारण करते हुए अब जिले में कुल 60 परीक्षा केंद्रों को मंजूरी दी गई है। पहले चरण में बोर्ड की ओर से 59 केंद्रों की सूची जारी की गई थी, जिस पर जिले से 35 आपत्तियां प्राप्त हुई थीं। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय द्वारा सभी आपत्तियों पर विचार कर उनका निस्तारण किया गया, जिसके बाद पांच केंद्रों को सूची से हटा दिया गया और परीक्षार्थियों की संख्या के अनुरूप छह नए केंद्र जोड़कर संशोधित सूची बोर्ड को भेज दी गई है।

इस वर्ष यूपी बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर 12 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी। खास बात यह है कि इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं एक साथ शुरू होंगी। परीक्षाएं दो पालियों में संपन्न होंगी। पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।

अधिकारियों के अनुसार, पहले चरण में प्रस्तावित केंद्रों में से जवाहर इंटर कॉलेज सैंथली, डिवाइन पब्लिक स्कूल, आरएस पब्लिक इंटर कॉलेज लडपुरा, बादामी देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बिसरख और संगत ग्रीन पब्लिक इंटर कॉलेज डेयरी मच्छा को सूची से हटाया गया है। इनमें से तीन विद्यालयों के प्रबंधन ने लिखित रूप से परीक्षा केंद्र न बनाए जाने का अनुरोध किया था, जबकि एक विद्यालय को कानूनी मुकदमे के कारण और एक अन्य को निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं संतोषजनक न पाए जाने के कारण हटाया गया।

इन केंद्रों को हटाने के बाद छात्रों की संख्या और परीक्षा संचालन को ध्यान में रखते हुए छह नए विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इनमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चीती, चेतराम कन्या इंटर कॉलेज सदरपुर, जनता इंटर कॉलेज जेवर, किसान आदर्श इंटर कॉलेज दनकौर, पंडित सालेग्राम इंटर कॉलेज हबीबपुर और किसान आदर्श मजदूर इंटर कॉलेज रिठौरी शामिल हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्रों का चयन पूरी पारदर्शिता और बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार किया गया है, ताकि परीक्षाएं शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराई जा सकें।

जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की संख्या भी सामने आ गई है। हाईस्कूल कक्षा 10 में कुल 22,748 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं, जबकि इंटरमीडिएट कक्षा 12 में 19,926 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इस तरह कुल 42,674 परीक्षार्थी जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। शिक्षा विभाग का कहना है कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, निगरानी और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी आवश्यक कदम समय रहते पूरे कर लिए जाएंगे।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img