Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Noida Theft Case: घर से चोरी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, नकदी और घरेलू सामान बरामद

Noida NCR News in Hindi

Noida Theft Case: घर से चोरी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, नकदी और घरेलू सामान बरामद

नोएडा के थाना इकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अनुज उर्फ पैक बलिये उम्र 19 वर्ष निवासी बुलंदशहर और करन सिंह उर्फ लाली उम्र 19 वर्ष निवासी हरदोई के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से चोरी किया गया आरओ सिस्टम, गैस गीजर, दो कंबल, 5500 रुपये नकद और एक चाकू बरामद किया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रह चुके हैं और क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। इकोटेक-3 क्षेत्र स्थित सरस्वती एन्क्लेव निवासी बिनीत कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी, जिसके आधार पर मामले की जांच शुरू की गई।

एसीपी राजीव गुप्ता ने बताया कि पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि दो युवक चोरी के सामान के साथ क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 19 जनवरी को सरस्वती एन्क्लेव स्थित एक नवनिर्मित मकान को निशाना बनाकर वहां से घरेलू सामान और नकदी चोरी की थी।

इसके अलावा आरोपियों ने यह भी कबूला कि उन्होंने 31 दिसंबर 2025 को सरस्वती एन्क्लेव के ही एक बंद मकान से एलईडी टीवी और काले मोतियों की माला चोरी की थी। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास की विस्तृत जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उन्होंने अन्य किन-किन क्षेत्रों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार गश्त और निगरानी बढ़ाई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें