Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

Noida : नोएडा में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान सुस्त, केवल 718 बीएलओ और 72 सुपरवाइजर ने शुरू किया काम

Noida : नोएडा में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान सुस्त, केवल 718 बीएलओ और 72 सुपरवाइजर ने शुरू किया काम

नोएडा जिले में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की गति बेहद धीमी है। इसका मुख्य कारण बीएलओ (ब्लॉक लिस्टिंग ऑफिसर) द्वारा अपेक्षित भागीदारी न करना बताया जा रहा है। अब तक जिले के केवल 718 बीएलओ और 72 सुपरवाइजर ही फॉर्म बांटने का कार्य शुरू कर पाए हैं, जबकि बाकियों ने अभी तक सक्रिय रूप से योगदान नहीं दिया।

सदर एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने बताया कि विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत सभी बीएलओ को कार्यभार सौंपा जा चुका है और इसके लिए समय सीमा भी निर्धारित की गई थी। अभियान 4 नवंबर से जिले में शुरू हुआ है और यह लगभग एक माह तक चलेगा। लगातार दो दिनों से कार्य में लापरवाही बरतने पर करीब 300 बीएलओ, सुपरवाइजर और अधिकारियों के वेतन रोकने की संभावना भी जताई गई थी, लेकिन इसके बावजूद अभियान अभी तक अपेक्षित गति पकड़ने में असफल रहा है।

जिले में कुल 1868 बीएलओ और 191 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि जिन बीएलओ ने अभी तक कार्य शुरू नहीं किया है, उन्हें फोन कॉल, व्हाट्सएप मैसेज और अन्य माध्यमों से कार्य शुरू करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके अलावा सभी को चेतावनी जारी की गई है कि यदि जल्द कार्य शुरू नहीं किया गया तो एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों का कहना है कि अभियान की सफलता के लिए सभी बीएलओ और सुपरवाइजर का सक्रिय योगदान अनिवार्य है, ताकि जिले में समय पर और प्रभावी पुनरीक्षण कार्य पूरा किया जा सके।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें