Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

Noida Solid Waste: नोएडा में सेक्टर-145 डंपसाइट का वैज्ञानिक कूड़ा निस्तारण शुरू, एजेंसी चयन प्रक्रिया जारी

Noida Solid Waste: नोएडा में सेक्टर-145 डंपसाइट का वैज्ञानिक कूड़ा निस्तारण शुरू, एजेंसी चयन प्रक्रिया जारी

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-145 डंपसाइट पर जमा 7.5 लाख टन पुराने कूड़े के वैज्ञानिक निस्तारण के लिए एजेंसी चयन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह कदम डंपसाइट को पूरी तरह से साफ कर जमीन को दोबारा उपयोग में लाने और शहर में आधुनिक कचरा प्रबंधन स्थापित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

प्राधिकरण ने चयनित एजेंसी को साइट पर अत्याधुनिक प्रोसेसिंग सुविधाएं स्थापित करने और 24 महीने के भीतर रेमेडिएशन पूरा करने की जिम्मेदारी सौंपी है। यह कार्य सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियम 2016 के अनुरूप होगा। एजेंसी को हर महीने सर्वे कर डंप में हुई वॉल्यूमेट्रिक कमी का रिकॉर्ड प्रस्तुत करना होगा और केवल वैज्ञानिक तरीके से प्रोसेस किए गए कचरे के आधार पर भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा, साइट की सुरक्षा, अवैध प्रवेश रोकने और बिना प्रोसेस किए कचरे की चोरी रोकने की जिम्मेदारी भी एजेंसी की होगी।

नोएडा प्राधिकरण की 219वीं बोर्ड बैठक में 300 टीपीडी क्षमता वाले ठोस कचरा प्रबंधन संयंत्र को मंजूरी दी गई है, जिसमें बायो-सीएनजी उत्पादन किया जाएगा। यह संयंत्र सेक्टर-145 या अस्तोली गांव में स्थापित होगा। वर्तमान में नोएडा से प्रतिदिन 800-1,000 टीपीडी कचरा निकलता है, और आने वाले वर्षों में यह 1,200-1,500 टीपीडी तक पहुंचने का अनुमान है। मौजूदा प्रोसेसिंग क्षमता सीमित होने के कारण लेगेसी-वेस्ट रेमेडिएशन और नया बायो-सीएनजी प्लांट दोनों ही अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

साथ ही, एनटीपीसी द्वारा 900 टीपीडी मिश्रित कचरे से ग्रीन कोल बनाने वाला प्लांट भी तैयार किया जा रहा है, जिसमें 600 टीपीडी कचरा नोएडा और 300 टीपीडी ग्रेटर नोएडा से प्रोसेस होगा। इस प्लांट का करीब 40% कार्य पूरा हो चुका है और इसे मार्च 2026 तक चालू करने की योजना है। इसके अलावा, प्राधिकरण छह विकेंद्रीकृत 40-40 टीपीडी यूनिट भी स्थापित कर रहा है, जिनमें बायो-मीथनेशन प्लांट और मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी शामिल हैं।

इस पहल से नोएडा में कचरा प्रबंधन का वैज्ञानिक आधार मजबूत होगा और शहर को नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन की दिशा में भी मजबूती मिलेगी।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें