Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

 Sector 150 Noida: सेक्टर-150 में दो किलोमीटर लंबी सीवर लाइन का नहीं मिल रहा सुराग, तलाश के लिए 56 लाख का टेंडर

 Sector 150 Noida: सेक्टर-150 में दो किलोमीटर लंबी सीवर लाइन का नहीं मिल रहा सुराग, तलाश के लिए 56 लाख का टेंडर

नोएडा के सेक्टर-150 में वर्षों पहले बिछाई गई करीब दो किलोमीटर लंबी सीवर लाइन का मौजूदा स्थान और स्थिति अब प्राधिकरण के जल विभाग को भी पता नहीं है। लंबे समय से सीवर लाइन का संचालन और रखरखाव नहीं होने के कारण इसकी जानकारी जुटाने में परेशानी आ रही है। अब नोएडा प्राधिकरण इस सीवर लाइन की तलाश के लिए एजेंसी की मदद लेने जा रहा है। लाइन मिलने के बाद उसकी सफाई और जरूरी मरम्मत कराकर दोबारा संचालन शुरू कराने की योजना है।

इसके लिए नोएडा प्राधिकरण के जल विभाग ने करीब 56 लाख रुपये का टेंडर जारी किया है। टेंडर प्रक्रिया में शामिल होने के लिए एजेंसियों से 14 अक्टूबर तक आवेदन मांगे गए हैं। एजेंसी के चयन के बाद सेक्टर-150 में सीवर लाइन की तलाश का काम शुरू कराया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, नोएडा प्राधिकरण ने वर्ष 2015-16 के दौरान नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के किनारे स्थित कई सेक्टरों में सीवर लाइन बिछाने का काम कराया था। इसी दौरान सेक्टर-150 में भी सीवर लाइन डाली गई थी। हालांकि इसके बाद लंबे समय तक इस लाइन का नियमित संचालन और रखरखाव नहीं हो सका।

रखरखाव और संचालन के अभाव में स्थिति यह हो गई कि सेक्टर-150 में बिछाई गई सीवर लाइन के करीब दो किलोमीटर हिस्से का मौजूदा स्थान ही स्पष्ट नहीं है। जल विभाग के सामने अब यह पता लगाने की चुनौती है कि लाइन किस स्थान से होकर गुजर रही है और उसकी वर्तमान स्थिति क्या है।

प्राधिकरण अब इस काम के लिए विशेषज्ञ एजेंसी की मदद लेगा। प्रस्तावित कार्य के तहत सबसे पहले सीवर लाइन की लोकेशन का पता लगाया जाएगा। लाइन मिलने के बाद उसकी स्थिति का आकलन किया जाएगा और जरूरत के अनुसार सफाई तथा मरम्मत का काम कराया जाएगा। इसके बाद लाइन को दोबारा उपयोग में लाने की योजना है।

जल विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक प्रदीप कुमार ने बताया कि सीवर लाइन की तलाश और उससे जुड़े कार्य के लिए टेंडर जारी किया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद एजेंसी का चयन किया जाएगा और चयनित एजेंसी के माध्यम से काम शुरू कराया जाएगा।

प्राधिकरण की इस कवायद का उद्देश्य वर्षों से अनुपयोगी पड़ी सीवर लाइन को चिह्नित कर उसे व्यवस्थित करना और जरूरत के अनुसार दोबारा संचालन में लाना है। इससे सेक्टर-150 में सीवर व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Noida Sewer Line, Sector 150 Noida, Noida Authority, Sewer Line Maintenance, Noida Jal Department, Noida Infrastructure, Sewer System Noida, Sector 150 Infrastructure, Noida Development, Sewer Line Tender, Noida Civic Issues, Noida News

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें