Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Noida Crime: नोएडा सेक्टर-39 में 50 लाख की चोरी का खुलासा, नौकर निकला साजिशकर्ता, 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार

noida sector 39 theft, noida crime news, servant theft case

Noida Crime: नोएडा सेक्टर-39 में 50 लाख की चोरी का खुलासा, नौकर निकला साजिशकर्ता, 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में एक घर में हुई करीब 50 लाख रुपये की बड़ी चोरी का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जिस नौकर पर घरवालों को भरोसा था, वही इस पूरी चोरी की साजिश का मास्टरमाइंड निकला। थाना सेक्टर-39 पुलिस ने नौकर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी गई कीमती ज्वैलरी और नकदी भी बरामद कर ली है। पूरे मामले का खुलासा नोएडा जोन के डीसीपी यमुना प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी नौकर संदीप वर्ष 2017 से उक्त घर में काम कर रहा था और घर के हर कोने, अलमारी और कीमती सामान की पूरी जानकारी रखता था। इसी भरोसे का फायदा उठाकर संदीप ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर चोरी की सुनियोजित साजिश रची। योजना के तहत संदीप ने अपने साथियों को घर बुलाया और खुद को बंधक बनवाने का नाटक किया, ताकि घटना को बाहर से लूट जैसा दिखाया जा सके और उस पर किसी को शक न हो। आरोपियों ने घर से करीब 50 लाख रुपये की ज्वैलरी और नकदी चोरी कर ली और फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-39 पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, कॉल डिटेल्स और तकनीकी सर्विलांस के जरिए संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी। जांच के दौरान नौकर संदीप के बयान और घटनाक्रम में विरोधाभास सामने आया, जिससे पुलिस का शक और गहरा हो गया। सख्ती से पूछताछ करने पर संदीप टूट गया और उसने पूरी साजिश का खुलासा कर दिया।

पुलिस ने संदीप की निशानदेही पर उसके दोनों साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से चोरी गई करीब 50 लाख रुपये की कीमती ज्वैलरी और नकदी बरामद कर ली गई है। डीसीपी यमुना प्रसाद ने बताया कि आरोपियों ने बेहद शातिर तरीके से चोरी की योजना बनाई थी, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी और तेज कार्रवाई के चलते वे ज्यादा समय तक कानून से बच नहीं सके। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस टीम ने बेहतरीन काम किया है और आगे भी आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें