Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

Noida Road Accident: तेज रफ्तार कार ने डिलीवरी ब्वॉय की बाइक में मारी टक्कर, पैर की हड्डी टूटी; चालक फरार

Noida Road Accident: तेज रफ्तार कार ने डिलीवरी ब्वॉय की बाइक में मारी टक्कर, पैर की हड्डी टूटी; चालक फरार

नोएडा। सेक्टर-19 में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार एक डिलीवरी ब्वॉय गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक के दाहिने पैर की हड्डी टूट गई। चोट गंभीर होने के कारण उसका ऑपरेशन भी कराना पड़ा और फिलहाल उसका उपचार चल रहा है। पीड़ित की पत्नी की शिकायत के आधार पर सेक्टर-20 थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

पूर्वी दिल्ली निवासी रंजना देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने पति विंध्याचल गिरी के साथ रहती हैं। विंध्याचल डिलीवरी का काम करते हैं। सात अगस्त की सुबह करीब सात बजे वह अपनी बाइक से काम के लिए निकले थे।

शिकायत के मुताबिक, विंध्याचल बाइक से सेक्टर-19 स्थित सी ब्लॉक के गेट के पास पहुंचे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। अचानक हुई टक्कर के कारण वह बाइक समेत सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

आरोप है कि हादसे के बाद कार चालक ने घायल युवक की मदद करने के बजाय वाहन समेत मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि विंध्याचल के दाहिने पैर की हड्डी टूट गई। हादसे के बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

चिकित्सकों ने पैर में गंभीर चोट को देखते हुए ऑपरेशन किया। पीड़ित का अभी उपचार जारी है। परिवार की ओर से घटना की शिकायत सेक्टर-20 थाना पुलिस से की गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हादसे के दौरान कार की नंबर प्लेट का एक हिस्सा टूटकर घटनास्थल पर गिर गया था। यह हिस्सा पुलिस के लिए आरोपी वाहन तक पहुंचने का महत्वपूर्ण सुराग बना है। पुलिस नंबर प्लेट पर मिले वाहन नंबर के आधार पर संबंधित कार की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

पुलिस आरोपी चालक के बारे में जानकारी जुटाने के साथ घटनास्थल के आसपास उपलब्ध अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है। कार और उसके चालक की पहचान होने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें