Noida Rain, Noida Weather, Noida Waterlogging, Delhi NCR Rain, Monsoon News

Noida Rain: दोपहर बाद झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, कई इलाकों में जलभराव

नोएडा। नोएडा में सोमवार दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। काले बादल छाने के बाद करीब तीन बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश के कारण लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, लेकिन शहर के कई हिस्सों में जलभराव की समस्या भी सामने आई। सड़कों पर पानी भरने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

सर्फाबाद, बरौला, हरौला और भंगेल समेत कई इलाकों में बारिश का पानी जमा हो गया। इसके अलावा एमपी-1, एमपी-2 और एमपी-3 क्षेत्र, सेक्टर-94 अंडरपास और सफीपुर अंडरपास में भी जलभराव की सूचना मिली। कई जगहों पर पानी जमा होने के कारण यातायात प्रभावित हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को नोएडा में अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर बाद हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया। सोमवार को अब तक करीब 15 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

जून से सोमवार तक नोएडा में करीब 185 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि इस अवधि में सामान्य तौर पर करीब 266 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी। इस हिसाब से शहर में अब तक सामान्य से करीब 30 प्रतिशत कम बारिश दर्ज हुई है।

चार दिन रुक-रुककर बारिश का अनुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार दोपहर बाद नोएडा और आसपास के क्षेत्रों के लिए यलो अलर्ट जारी किया था। इसके बाद मौसम में बदलाव हुआ और तेज बारिश शुरू हो गई।

मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक नोएडा में रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ समय के लिए तेज बारिश भी हो सकती है। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट रहने की संभावना है।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img