Noida Hospital: जिला अस्पताल में तीन दिन में दूसरी बार गिरी फॉल्स सीलिंग, ऑपरेशन थियेटर हुआ शिफ्ट

Noida Hospital: जिला अस्पताल में तीन दिन में दूसरी बार गिरी फॉल्स सीलिंग, ऑपरेशन थियेटर हुआ शिफ्ट

नोएडा। सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में फॉल्स सीलिंग गिरने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। रविवार रात अस्पताल के तीसरे तल पर कई जगह फॉल्स सीलिंग गिर गई। राहत की बात रही कि जिस समय यह घटना हुई, उस दौरान वहां कोई मौजूद नहीं था। स्त्री रोग विभाग के गलियारे में बड़ी मात्रा में फॉल्स सीलिंग गिरने के बाद अस्पताल प्रशासन ने ऑपरेशन थियेटर को चौथी मंजिल पर स्थानांतरित कर दिया।

तीन दिनों के भीतर फॉल्स सीलिंग गिरने की यह दूसरी घटना बताई जा रही है। अस्पताल के तीसरे तल पर छत से पानी आने के कारण काफी सीलन हो गई थी। इसी वजह से फॉल्स सीलिंग कमजोर होकर गिरने की आशंका जताई जा रही है। दो दिन पहले भी इसी तल पर फॉल्स सीलिंग गिरने की घटना हुई थी।

अस्पताल प्रशासन ने प्रभावित गलियारे में फॉल्स सीलिंग की मरम्मत का काम शुरू करा दिया है। मरम्मत पूरी होने के बाद ही तीसरे तल पर सिजेरियन प्रसव की सुविधा दोबारा शुरू की जाएगी। फिलहाल महिला रोग विभाग की ओपीडी तीसरे तल पर संचालित होगी, जबकि सिजेरियन ऑपरेशन चौथी मंजिल पर किए जाएंगे। चौथी मंजिल पर अस्पताल के विभिन्न विभागों के ऑपरेशन थियेटर मौजूद हैं।

इससे पहले करीब दो सप्ताह पहले सेक्टर-30 स्थित बाल चिकित्सालय के आपातकालीन विभाग में भी दो बार फॉल्स सीलिंग गिर चुकी है। उस दौरान एक स्वास्थ्यकर्मी को चोट भी लगी थी। जिला अस्पताल और बाल चिकित्सालय दोनों भवनों का निर्माण नोएडा प्राधिकरण की ओर से कराया गया था।

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार झा ने बताया कि फॉल्स सीलिंग गिरने के बाद उसे ठीक कराने का काम कराया जा रहा है। फॉल्स सीलिंग दोबारा लगाए जाने तक वैकल्पिक व्यवस्था की गई है, ताकि मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो।

 

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img