Uttarakhand : बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों पर मुख्यमंत्री के निर्देश पर गठित हुई उच्चस्तरीय समिति, 15 दिन में सौंपेगी रिपोर्ट

Dehradun : श्री बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित प्राप्त कथित अनियमितताओं की शिकायतों और प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए उत्तराखण्ड शासन ने मामले की गहन जांच के लिए तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है।

आदेश के अनुसार समिति के अध्यक्ष आयुक्त गढ़वाल मंडल होंगे। समिति में प्रबंध निदेशक एनएचएम संदीप तिवारी तथा कार्यालय महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निदेशक वित्त जगत सिंह चौहान को सदस्य बनाया गया है।

सचिव पर्यटन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि समिति मंदिर में प्राप्त होने वाले दान-चढ़ावे से संबंधित कथित अनियमितताओं की विस्तृत जांच करेगी और 15 दिनों के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट एवं संस्तुतियां शासन को प्रस्तुत करेगी।

जांच के दौरान आवश्यकता पड़ने पर समिति किसी भी अधिकारी, विशेषज्ञ अथवा संबंधित व्यक्ति का सहयोग एवं परामर्श ले सकेगी। साथ ही समिति दान-चढ़ावे के प्रबंधन तंत्र को अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सुधारात्मक उपायों और सुझावों से भी शासन को अवगत कराएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img