Noida Police: जंतर-मंतर ड्यूटी में लापरवाही पर चौकी प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Noida Police: जंतर-मंतर ड्यूटी में लापरवाही पर चौकी प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने गढ़ी चौखंडी चौकी प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था से जुड़े संवेदनशील मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में चौकी प्रभारी रोहित कुमार, मुख्य आरक्षी सुनील यादव, उपनिरीक्षक गौरव और उपनिरीक्षक अनिल कुमार शामिल हैं। चारों की ड्यूटी हाल ही में दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगाई गई थी।

वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार ड्यूटी के दौरान इन पुलिसकर्मियों की कार्यशैली और जिम्मेदारियों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही सामने आई। मामले की जांच के बाद डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने चारों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए।

जानकारी के मुताबिक निलंबित अधिकारियों में शामिल कुछ पुलिसकर्मी पहले भी कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता के मामलों में वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में रह चुके हैं। इनमें से कुछ पुलिसकर्मी विभिन्न थानों की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) में भी तैनात रह चुके हैं और कई महत्वपूर्ण मामलों की जांच का हिस्सा रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कमिश्नरेट में अनुशासन और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता, जिम्मेदारी और पेशेवर तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। भविष्य में भी यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित कर्मियों के खिलाफ इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

Topics

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और EPR पर वेबिनार आयोजित

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img