Noida Crime: रेलवे ट्रैक पर मिला सुत्याना के युवक का शव, ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका

Noida Crime: रेलवे ट्रैक पर मिला सुत्याना के युवक का शव, ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका

नोएडा। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर दादरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। रेलवे ट्रैक की जांच कर रहे कर्मचारियों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल इसकी सूचना जीआरपी को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

जीआरपी चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक की मौत शुक्रवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से हुई होगी। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस ने मृतक की पहचान उसकी जेब से मिले आधार कार्ड और कागज पर लिखे मोबाइल नंबर के आधार पर की। मृतक की पहचान ग्रेटर नोएडा के सुत्याना गांव निवासी राजेंद्र सिंह के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के सदस्य दादरी रेलवे स्टेशन पहुंचे और शव की पहचान की।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जीआरपी मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक रेलवे ट्रैक तक किन परिस्थितियों में पहुंचा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img