Noida Jagannath Rath Yatra: इस्कॉन की जगन्नाथ यात्रा में शामिल होंगे विदेशी भक्त, 56 भोग के बाद निकलेगी रथयात्रा

Noida Jagannath Rath Yatra: इस्कॉन की जगन्नाथ यात्रा में शामिल होंगे विदेशी भक्त, 56 भोग के बाद निकलेगी रथयात्रा

नोएडा। इस्कॉन नोएडा की ओर से आयोजित होने वाली भगवान जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बृहस्पतिवार को शहर में भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी, जिसमें देश-विदेश के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

आयोजकों के अनुसार रथयात्रा शाम 4 बजे सेक्टर-18 स्थित गुरुद्वारे से शुरू होगी। इसके बाद यात्रा अट्टा मार्केट, सब मॉल, डीएम चौक, स्टेडियम, चौड़ा चौक और अडोबी चौक होते हुए शाम करीब 7 बजे इस्कॉन नोएडा मंदिर पहुंचेगी।

रथयात्रा शुरू होने से पहले भगवान जगन्नाथ को 56 भोग अर्पित किए जाएंगे। इसके बाद महाआरती का आयोजन किया जाएगा। यात्रा मार्ग पर भक्तों के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई है। पूरे रास्ते में भगवान जगन्नाथ के भजन और मधुर कीर्तन का आयोजन होगा।

इस वर्ष इस्कॉन अपने स्थापना के 60 वर्ष पूरे कर रहा है, जिसके चलते रथयात्रा को विशेष रूप से भव्य बनाने की तैयारी की गई है। आयोजन में अमेरिका, कनाडा, रूस, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया सहित कई देशों से भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है।

रथयात्रा में सांसद डॉ. महेश शर्मा और नोएडा विधायक पंकज सिंह के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की संभावना है। मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में भाग लेने की अपील की है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img