उत्तर प्रदेशराज्य
Noida: नोएडा में भूखंड विवाद में जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

Noida: नोएडा में भूखंड विवाद में जान से मारने की धमकी, केस दर्ज
नोएडा। एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र में भूखंड के विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने शिकायतकर्ता और उनके साथी को जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के अनुसार, आगाहपुर गांव निवासी विकास कुमार अपने दोस्त सतेंद्र के साथ रिश्तेदार मोहित कुमार के सेक्टर-130 स्थित भूखंड पर गए थे। इसी दौरान वाजिदपुर निवासी रविंद्र सिंह कुछ अज्ञात लोगों के साथ वहां पहुंचे और मोहित के भूखंड को अपना बताकर उसे खाली करने के लिए कहा। विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों को जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर रविंद्र सिंह समेत कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





