Noida: नोएडा में बी-फार्मा छात्रा के साथ उत्पीड़न, प्रिंसिपल व टीचर पर मामला दर्ज, 2 गिरफ्तार

Noida: नोएडा में बी-फार्मा छात्रा के साथ उत्पीड़न, प्रिंसिपल व टीचर पर मामला दर्ज, 2 गिरफ्तार

नोएडा। गौतमबुद्धनगर जिले के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में बी-फार्मा की छात्रा के साथ कथित यौन उत्पीड़न और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में कॉलेज के दो शिक्षकों को हिरासत में लिया है। थाना दादरी पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।

छात्रा ने आरोप लगाया कि प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान फैकल्टी के एक सदस्य ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और उसे धक्का दिया। जब उसका दोस्त बीच-बचाव करने आया, तो उसके साथ भी मारपीट की गई। छात्रा ने बताया कि उसने इस घटना की जानकारी कॉलेज के प्रिंसिपल को दी, लेकिन प्रिंसिपल ने मदद करने की बजाय उसे फेल करने और करियर बर्बाद करने की धमकी दी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में छात्रा ने अपने साथ हुई घटना का विवरण साझा किया और आरोप लगाया कि आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह अपनी जान देने को मजबूर हो सकती है।

इस घटना के विरोध में समाजवादी छात्र सभा ने कॉलेज के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष मोहित नागर ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और छात्रा को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। फिलहाल, कॉलेज प्रबंधन ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार टीचरों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img