Airport Connectivity: दिल्ली और हरियाणा से सीधे जुड़ेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, 50 किमी एलिवेटेड एक्सप्रेसवे का रूट फाइनल

Airport Connectivity: दिल्ली और हरियाणा से सीधे जुड़ेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, 50 किमी एलिवेटेड एक्सप्रेसवे का रूट फाइनल

नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक तेज और सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के लिए 50 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड एक्सप्रेसवे की योजना को बड़ा कदम मिला है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का रूट डिजाइन अंतिम रूप से तैयार कर संबंधित प्राधिकरण को भेज दिया गया है। करीब 4 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस छह लेन एलिवेटेड एक्सप्रेसवे का निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा किया जाएगा।

प्रस्तावित एक्सप्रेसवे दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के पास मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे से शुरू होगा और नोएडा के सेक्टर-94, सेक्टर-150 तथा मंझावली पुल से होते हुए यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-21ए तक पहुंचेगा। यहां इसे 120 मीटर चौड़ी सड़क से जोड़ा जाएगा, जिससे एयरपोर्ट तक सीधी और तेज कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी।

परियोजना के तहत लगभग 27 किलोमीटर हिस्सा नोएडा क्षेत्र में आएगा। इसके लिए नोएडा के 22 गांव और ग्रेटर नोएडा के 3 गांवों की भूमि का उपयोग किया जाएगा। सिंचाई विभाग से पुश्ते पर अनुमति नहीं मिलने के कारण एलाइनमेंट में बदलाव करते हुए एक्सप्रेसवे को पुश्ते से लगभग पांच मीटर दूर नोएडा की ओर भूमि पर विकसित करने का निर्णय लिया गया है।

इस एक्सप्रेसवे के निर्माण से नोएडा एक्सप्रेसवे पर लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से काफी राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही दिल्ली के अक्षरधाम, मयूर विहार, पड़पड़गंज, कालिंदी कुंज और सरिता विहार जैसे इलाकों के लोगों को एयरपोर्ट तक पहुंचने में कम समय लगेगा। मंझावली पुल के माध्यम से हरियाणा के फरीदाबाद से भी एयरपोर्ट तक सीधी और आसान कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी।

रूट डिजाइन फाइनल होने के बाद अब परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा रही है। इसके बाद मिट्टी की भार क्षमता का आकलन करने के लिए सॉयल टेस्ट किया जाएगा। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद एक्सप्रेसवे का रखरखाव भी एनएचएआई द्वारा किया जाएगा। यह परियोजना दिल्ली-एनसीआर की कनेक्टिविटी को नई दिशा देने के साथ क्षेत्र के आर्थिक और औद्योगिक विकास को भी गति देगी।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img