Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida Underpass Project: नोएडा: पर्थला सिग्नेचर ब्रिज के नीचे 710 मीटर लंबा 4-लेन अंडरपास बनेगा

Noida Underpass Project: नोएडा: पर्थला सिग्नेचर ब्रिज के नीचे 710 मीटर लंबा 4-लेन अंडरपास बनेगा

नोएडा में पर्थला सिग्नेचर ब्रिज के नीचे अंडरपास बनाने की योजना प्राधिकरण ने तैयार की है। इस अंडरपास का पीपीटी प्रजेंटेशन तैयार किया जा रहा है, जिसे जल्द ही नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। अंडरपास का निर्माण एफएनजी एक्सप्रेसवे पर छिजारसी से सोरखा की ओर जाने वाले मार्ग पर किया जाएगा। डिजाइन के आधार पर इसकी डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार की जाएगी और उसके बाद बजट को फाइनल किया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि पर्थला गोलचक्कर पर पहले से ही सिग्नेचर ब्रिज बना हुआ है, जो सेक्टर-71 अंडरपास की तरफ से किसान चौक की ओर जाने का मार्ग प्रदान करता है। अब इसी ब्रिज के नीचे अंडरपास बनाया जाएगा ताकि ट्रैफिक को बेहतर तरीके से संभाला जा सके। वर्तमान में एफएनजी एक्सप्रेसवे पूरी तरह से चालू नहीं है, इसलिए ट्रैफिक कम है, लेकिन पूरी तरह बनने के बाद इस क्षेत्र पर जाम की संभावना बढ़ जाएगी।

इस अंडरपास की लंबाई 710 मीटर होगी और यह 4 लेन का होगा। अंडरपास बनने के बाद सिग्नेचर ब्रिज से किसान चौक तक आने-जाने का मार्ग आसान और तेज़ हो जाएगा। अंडरपास के जरिए सोरखा की तरफ बिसरख पुल से ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक पहुंचना आसान होगा। इसके अलावा, मेरठ एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाला मार्ग भी सुगम हो जाएगा।

इस परियोजना से ट्रैफिक जाम में कमी आएगी और क्षेत्रवासियों के लिए यात्रा का समय भी कम होगा। अंडरपास का निर्माण नोएडा के रोड नेटवर्क को और बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें