Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीNoida Share Trading Fraud: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर बुजुर्ग से 20.26 लाख की ठगी, 23.44 लाख और मांगेJewar Farmers Protest: 100 दिन से धरने पर किसान, बोले- मांगें पूरी होने तक नहीं हटेंगे, धरनास्थल पर ही मनाएंगे दिवालीGhanghola Road Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, एक तीन दिन से आईसीयू में

Noida: नोएडा में पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, आतंकवाद पर पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत

Noida: नोएडा में पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, आतंकवाद पर पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत

रिपोर्ट: अजीत कुमार

नोएडा के सेक्टर 51 में स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे उत्तर प्रदेश और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र। उन्होंने तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरुआत की। समारोह में मौजूद लोगों ने देशभक्ति गीतों और नारों के साथ स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व राज्यपाल ने गरीब महिलाओं को साड़ी भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें आजादी दिलाने वाले क्रांतिकारियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने मंच से देश के वीर सपूतों को नमन किया और उनके योगदान को हमेशा याद रखने की अपील की।

इस मौके पर पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कलराज मिश्र ने कहा कि भारत अब आतंकवाद को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि आज भारत एक शक्तिशाली देश के रूप में उभर चुका है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। समारोह में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे और सभी ने एक साथ मिलकर राष्ट्रगान गाया। स्वतंत्रता दिवस का यह आयोजन देशभक्ति और उत्साह का प्रतीक बन गया।

 

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें