Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Hapur Tattoo Man: हापुड़ का चलता फिरता शहीद स्तम्भ, अभिषेक गौतम ने अपने शरीर पर गुदवाए 636 शहीदों के नाम और 11 महापुरुषों के चित्र

Hapur Tattoo Man: हापुड़ का चलता फिरता शहीद स्तम्भ, अभिषेक गौतम ने अपने शरीर पर गुदवाए 636 शहीदों के नाम और 11 महापुरुषों के चित्र

रिपोर्ट: शाहरुख खान

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के रहने वाले पंडित अभिषेक गौतम आज लोगों के लिए प्रेरणा बन गए हैं। उन्होंने अपने शरीर को देशभक्ति का प्रतीक बना दिया है। अभिषेक ने अपने पूरे शरीर पर देश के लिए शहीद हुए 636 जवानों के नाम गुदवा लिए हैं। यही नहीं, उन्होंने अपने सीने और हाथों पर 11 महान पुरुषों और क्रांतिकारियों के चित्र भी बनवाए हैं। अभिषेक कहते हैं कि उनका उद्देश्य समाज को यह संदेश देना है कि जीवन में अच्छे आदर्श और प्रेरणा यदि कहीं से मिल सकते हैं तो वह हमारी सेना और देश के लिए बलिदान देने वाले जवानों से ही मिल सकते हैं।

अभिषेक गौतम का सफर कारगिल शहीदों के नाम से शुरू हुआ था। उन्होंने सबसे पहले अपने शरीर पर 559 कारगिल शहीदों के नाम गुदवाए थे। इसके बाद वह शहीदों के परिवारों से मिले और अन्य शहीदों के नाम भी गुदवाने का संकल्प लिया। आज उनके शरीर पर सैकड़ों नाम अंकित हैं, जो शहीदों की गाथा को जीवित रखते हैं। उनके इस अनूठे कार्य को सराहा भी गया है। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने अभिषेक गौतम को ‘लिविंग वॉल मेमोरियल’ का खिताब देकर सम्मानित किया है। अभिषेक का कहना है कि यह कार्य वह सिर्फ शहीदों की याद को संजोने और उनके परिवारों के करीब जाने के लिए कर रहे हैं।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें