Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

Noida Fire: सेक्टर-9 की इलेक्ट्रिकल्स कंपनी में भीषण आग, एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Noida Fire: सेक्टर-9 की इलेक्ट्रिकल्स कंपनी में भीषण आग, एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

नोएडा के फेज-1 थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-9 में रविवार शाम एक इलेक्ट्रिकल्स कंपनी में भीषण आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। आग तीन मंजिला इमारत की तीसरी मंजिल पर लगी, जहां बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान रखा हुआ था। देखते ही देखते आग ने पूरे फ्लोर को अपनी चपेट में ले लिया और घना धुआं आसमान में फैल गया। धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई देने के कारण आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार सेक्टर-9 के बी-29 स्थित शिवा इलेक्ट्रिकल्स में रविवार शाम करीब 5:15 बजे आग लगने की सूचना मिली। आग की खबर मिलते ही कंपनी में मौजूद कर्मचारियों और आसपास के औद्योगिक क्षेत्र में काम कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। तत्काल घटना की जानकारी अग्निशमन विभाग और पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। वहीं फेज-1 थाना पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था संभाली और आसपास के क्षेत्र को खाली कराया, ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग इमारत की तीसरी मंजिल से उठती दिखाई दी। कुछ ही मिनटों में लपटें और धुआं तेजी से फैल गया। कंपनी में बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया।

दमकल कर्मियों ने कई दिशाओं से पानी की बौछार कर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया, जिससे वह आसपास की अन्य फैक्ट्रियों और इमारतों तक नहीं पहुंच सकी।

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार आग लगने से कंपनी में रखा लाखों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर नष्ट हो गया है। हालांकि वास्तविक नुकसान का आकलन जांच पूरी होने के बाद ही किया जा सकेगा।

इस घटना में किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है। कंपनी में मौजूद कर्मचारियों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

फायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आग लगने की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें