Noida Fintech City,: सेक्टर-11 की फिनटेक सिटी बनेगी उत्तर भारत का आर्थिक पावरहाउस, निवेश और रोजगार को मिलेगा नया आयाम

Noida Fintech City: सेक्टर-11 की फिनटेक सिटी बनेगी उत्तर भारत का आर्थिक पावरहाउस, निवेश और रोजगार को मिलेगा नया आयाम

नोएडा के सेक्टर-11 में प्रस्तावित फिनटेक सिटी आने वाले समय में आर्थिक गतिविधियों का बड़ा केंद्र बनने जा रही है। उत्तर भारत की पहली फिनटेक सिटी को तीन चरणों में लगभग 750 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित करने की योजना है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्देश्य देश और विदेश के निवेशकों को आकर्षित कर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र को वित्तीय और तकनीकी गतिविधियों का प्रमुख हब बनाना है।

निवेश को गति देने के लिए इसी महीने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधिकारी दिल्ली में प्रमुख वित्तीय संस्थानों और स्टेक होल्डर्स के साथ बैठक करेंगे। बैठक में निवेशकों को फिनटेक सिटी में निवेश से जुड़ी सुविधाओं, छूट और सरकारी सहयोग की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। प्राधिकरण की ओर से इसे लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और अगले दो से चार दिनों में बैठक की तिथि भी घोषित कर दी जाएगी।

फिनटेक सिटी की योजना तैयार करने से पहले गुजरात की गिफ्ट सिटी का गहन अध्ययन किया गया है। सर्वे और अध्ययन के बाद प्राधिकरण ने यहां विकास का पूरा खाका तैयार कर लिया है। इसी मॉडल पर फिनटेक सिटी में भूखंडों की योजना निकाली जाएगी। खास बात यह है कि यहां निवेश करने वाली कंपनियों को अलग से किसी लाइसेंस की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे निवेश प्रक्रिया और अधिक सरल हो जाएगी।

फिनटेक सिटी में आधुनिक वित्तीय तकनीक से जुड़ी कंपनियों को आमंत्रित किया जाएगा। यहां ब्लॉकचेन, डिजिटल मनी, ऑनलाइन बैंकिंग, ई-पेमेंट गेटवे, स्टॉक एक्सचेंज, बीमा, रिसर्च, निवेश और अन्य वित्तीय सेवाएं देने वाली कंपनियां अपने कार्यालय और केंद्र स्थापित कर सकेंगी। निजी और सार्वजनिक दोनों क्षेत्रों की कंपनियों को यहां भूखंड आवंटित किए जाएंगे, जिससे रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

यमुना प्राधिकरण के अनुसार, फिनटेक सिटी के लिए करीब 90 प्रतिशत भूमि का अधिग्रहण पूरा हो चुका है और अब इसे बसाने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। दिल्ली में होने वाली बैठक के बाद भूखंड योजना जारी की जाएगी, जिससे निवेशकों को औपचारिक रूप से आमंत्रित किया जा सकेगा। अधिकारियों का मानना है कि यह परियोजना न केवल नोएडा बल्कि पूरे उत्तर भारत की आर्थिक तस्वीर बदलने में अहम भूमिका निभाएगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img