Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीNoida Share Trading Fraud: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर बुजुर्ग से 20.26 लाख की ठगी, 23.44 लाख और मांगेJewar Farmers Protest: 100 दिन से धरने पर किसान, बोले- मांगें पूरी होने तक नहीं हटेंगे, धरनास्थल पर ही मनाएंगे दिवालीGhanghola Road Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, एक तीन दिन से आईसीयू में

Farmers Protest: नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पर किसानों का हल्ला बोल, हजारों की संख्या में जुटे ग्रामीण, भारतीय किसान यूनियन मंच के नेतृत्व में विशाल प्रदर्शन

Farmers Protest: नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पर किसानों का हल्ला बोल, हजारों की संख्या में जुटे ग्रामीण, भारतीय किसान यूनियन मंच के नेतृत्व में विशाल प्रदर्शन

रिपोर्ट: अजीत कुमार

नोएडा के सेक्टर-6 स्थित नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पर उस समय भारी हंगामे का माहौल बन गया जब भारतीय किसान यूनियन (मंच) के नेतृत्व में हजारों की संख्या में किसान धरना प्रदर्शन के लिए पहुंच गए। हरौला बारात घर से एकजुट होकर निकलते हुए किसानों ने प्राधिकरण परिसर तक मार्च किया और वहां डेरा डालकर अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन में ना सिर्फ पुरुष किसान, बल्कि बड़ी संख्या में बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल रहीं। प्रदर्शन स्थल पर किसानों ने सरकार और नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि उनकी मांगें पूरी तरह से जायज हैं और यदि उन्हें नजरअंदाज किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शनकारी किसानों की प्रमुख मांगें आबादी निस्तारण, अधिग्रहित भूमि के उचित मुआवजे और पुनर्वास से जुड़ी हुई थीं।

धरने का नेतृत्व कर रहे भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान ने प्राधिकरण अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि किसान अब शोषण और वादाखिलाफी बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने साफ कहा कि यदि जल्द से जल्द किसानों की मांगे नहीं मानी गईं, तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा और पूरे गौतम बुद्ध नगर जिले में विकास कार्यों को रोकने की चेतावनी दी गई।

प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। मौके पर नोएडा पुलिस के उच्च अधिकारी सहित भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी और महिला पुलिस बल को तैनात किया गया था। पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शन को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए बैरिकेडिंग की और ट्रैफिक डायवर्जन के जरिए व्यवस्था को संभालने की कोशिश की। धरने में किसानों ने कहा कि पिछले कई वर्षों से उनकी आबादी भूमि का निस्तारण लंबित है और उन्हें मुआवजे की पूरी राशि नहीं मिली है। प्राधिकरण ने बार-बार आश्वासन दिया, लेकिन अब तक जमीन के बदले वाजिब हक नहीं मिला। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अब समय आ गया है कि प्राधिकरण को उनकी आवाज मजबूती से सुननी होगी। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन किसानों की चेतावनी स्पष्ट थी कि अगर उनकी मांगें अनसुनी की गईं, तो यह सिर्फ शुरुआत होगी। भारतीय किसान यूनियन मंच ने यह भी ऐलान किया कि आने वाले दिनों में पूरे एनसीआर में जन आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें