Noida: दहेज उत्पीड़न और जानलेवा हमले का आरोप, पति-सास-ससुर पर FIR दर्ज

Noida: दहेज उत्पीड़न और जानलेवा हमले का आरोप, पति-सास-ससुर पर FIR दर्ज

नोएडा के सेक्टर-39 स्थित महिला थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मानसिक प्रताड़ना और जानलेवा हमले के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति, ससुर और सास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता हिमानी, जो मूल रूप से प्रयागराज की रहने वाली हैं, वर्तमान में नोएडा के सेक्टर-150 में रहती हैं। उनकी शादी 13 जुलाई 2016 को ओडिशा निवासी मलय प्रियदर्शन से हुई थी। दंपती की चार साल की एक बेटी मिशिका भी है। पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति का किसी अन्य महिला के साथ प्रेम संबंध हो गया, जिसका विरोध करने पर उसे लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा।

हिमानी के अनुसार, जब उन्होंने पति के कथित संबंधों पर आपत्ति जताई तो सास-ससुर ने साफ शब्दों में कहा कि यदि उसे इस घर में रहना है तो उनकी सभी शर्तें माननी होंगी। आरोप है कि इसी दौरान पति, सास और ससुर ने मिलकर उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। किसी तरह वह अपनी जान बचाकर वहां से भागने में सफल रही।

पीड़िता का कहना है कि बाद में ससुराल पक्ष ने समझौते का भरोसा देकर उसे दोबारा घर में रखा, लेकिन इसके बाद उत्पीड़न और भी बढ़ गया। मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का सिलसिला जारी रहा। 25 अक्तूबर को पति और सास ने उसके साथ मारपीट की और उसे घर से बाहर निकाल दिया।

महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति मलय प्रियदर्शन, ससुर दीनबंधु बेहेरा और सास उत्कालिका स्वैन के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी सर्वेश सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img