Noida: रेलवे लाइन किनारे मिला व्यक्ति का शव, सिर पर चोट के निशान से हत्या की आशंका

Noida: रेलवे लाइन किनारे मिला व्यक्ति का शव, सिर पर चोट के निशान से हत्या की आशंका

नोएडा के बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेड़ा धर्मपुरा गांव के सामने रेलवे लाइन के किनारे एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। शव पर सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट के निशान पाए जाने के बाद पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मूल रूप से मैनपुरी जिले के मानपुर गांव निवासी 42 वर्षीय पवन कुमार के रूप में हुई है। पवन कुमार अपने पिता के साथ रोड़ी-बदरपुर और बिल्डर से जुड़ा काम करते थे और वर्तमान में बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के धर्मपुर खेड़ा गांव में परिवार के साथ रह रहे थे। परिजनों ने बताया कि पवन कुमार बुधवार दोपहर घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिवार और रिश्तेदारों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला।

गुरुवार दोपहर पुलिस को रेलवे लाइन के किनारे एक शव पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। शव की स्थिति और उस पर मिले चोट के निशानों को देखते हुए प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। सिर पर गहरी चोट और शरीर पर अन्य घाव होने के कारण पुलिस हत्या की आशंका से इनकार नहीं कर रही है।

प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि मृतक आखिरी बार किसके संपर्क में था। मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img