Noida crime: बहू पर करोड़ों की जूलरी और नकदी हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

Noida crime: बहू पर करोड़ों की जूलरी और नकदी हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

नोएडा के बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र से एक गंभीर पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपनी ही बहू पर करीब 1.19 करोड़ रुपये के गहने और नकदी हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अल्फा-2 स्थित गोल्फ विस्टा अपार्टमेंट निवासी शिखा उपाध्याय ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे अभिषेक की शादी 20 फरवरी 2023 को हरियाणा के करनाल निवासी शिखा से हुई थी। शादी के दौरान परंपरा के अनुसार बहू को बड़ी मात्रा में कीमती आभूषण दिए गए थे, जिनमें लगभग 679 ग्राम सोना, दो कैरेट 55 सेट हीरे और करीब चार किलो चांदी के गहने शामिल थे। इसके अलावा नकदी और अन्य कीमती सामान भी घर में सुरक्षित रखे गए थे।

पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही बहू घरेलू जिम्मेदारियों से मुकरने लगी और आए दिन परिवार के सदस्यों से विवाद करने लगी। घर का माहौल लगातार तनावपूर्ण होता गया। शिखा उपाध्याय के अनुसार 27 जुलाई 2025 को बहू ने अपने पिता जयवीर सिंह, एक बिचौलिया जसबीर सिंह और दो अज्ञात व्यक्तियों को घर बुलाया। इसके बाद अलमारी और अन्य स्थानों पर रखी जूलरी और कीमती सामान को सूटकेस में भरकर ले जाने लगी।

जब सास, ससुर और बेटे ने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि इस दौरान रेखा रानी नामक महिला ने फोन पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने पर कोर्ट की शरण लेनी पड़ी।

कोर्ट के आदेश के बाद बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img