Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंगAyodhya : दीपोत्सव में आकर्षण का केंद्र बना सरयू की रेत से तैयार दिव्य दरबारYamuna Mahasangam 2026: नोएडा में पहली बार होगा श्री यमुना सनातन ज्योति महासंगम, 21 हजार दीपों से जगमगाएगा यमुना तटHimachal Government Scheme: चुराह के देहग्रां पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, बैरागढ़ में CBSE स्कूल खोलने और 182 महिलाओं को 1500 रुपये देने की घोषणाHimachal CM Visit: मुख्यमंत्री ने देहग्रां में आम परिवार के साथ गुजारी रात, पहाड़ी व्यंजनों का लिया स्वाद

Noida Suicide: नवविवाहिता ने 16वीं मंजिल से कूदकर दी जान, मायके वालों ने पति पर लगाया दहेज हत्या का आरोप

Noida Suicide: नवविवाहिता ने 16वीं मंजिल से कूदकर दी जान, मायके वालों ने पति पर लगाया दहेज हत्या का आरोप

नोएडा। सेक्टर-108 स्थित डिवाइन मीडोज सोसाइटी में रविवार शाम एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 24 वर्षीय महिला ने सोसाइटी की 16वीं मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर हालत में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की शादी महज एक महीने पहले 11 जुलाई को हुई थी। घटना के बाद मायके वालों ने उसके पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान एटा निवासी 24 वर्षीय कामिनी कुमारी के रूप में हुई है। कामिनी अपने पति मंथन धीमान के साथ डिवाइन मीडोज सोसाइटी के लिली टावर स्थित फ्लैट नंबर-1602 में किराये पर रह रही थीं। मंथन मूलरूप से देहरादून के रहने वाले हैं और एक निजी कंपनी में वीडियो एडिटर के रूप में काम करते हैं। कामिनी पहले बीपीओ में नौकरी करती थीं, लेकिन कुछ समय पहले उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी।

रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे कामिनी के 16वीं मंजिल से गिरने की सूचना मिली। घटना के बाद सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग और परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में घटना के कारणों को लेकर कई पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस ने परिवार के सदस्यों और पति से पूछताछ कर घटना से पहले की परिस्थितियों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

पति ने पूछताछ में बताया कि कामिनी पिछले कुछ समय से अवसाद से परेशान थीं और उनका इलाज चल रहा था। हालांकि, पुलिस ने जब इलाज से संबंधित दस्तावेज मांगे तो पति तत्काल कोई कागजात उपलब्ध नहीं करा सका। पुलिस अब इस दावे की भी जांच कर रही है। इसके साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि घटना से पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद या कहासुनी हुई थी या नहीं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद कामिनी के मायके वाले भी नोएडा पहुंचे। परिजनों ने पति मंथन पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कामिनी की मौत सामान्य घटना नहीं है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। परिजनों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों की शिकायत के आधार पर आवश्यक धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच, उपलब्ध साक्ष्यों और परिजनों के आरोपों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका का अंतिम संस्कार अभी नहीं हुआ है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें