Noida Digital Library: नोएडा में बनेंगी दो हाईटेक डिजिटल लाइब्रेरी, एक साथ 600 छात्र कर सकेंगे पढ़ाई

Noida Digital Library: नोएडा में बनेंगी दो हाईटेक डिजिटल लाइब्रेरी, एक साथ 600 छात्र कर सकेंगे पढ़ाई

Noida में छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए बड़ी सौगात मिलने जा रही है। शहर के सेक्टर-44 और सेक्टर-51 में दो आधुनिक हाईटेक डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जाएंगी, जहां एक समय में करीब 600 छात्र बैठकर पढ़ाई कर सकेंगे। इन लाइब्रेरी में पारंपरिक किताबों के साथ-साथ डिजिटल सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी, जिससे छात्र ऑनलाइन स्टडी, रिसर्च और ई-लर्निंग का लाभ उठा सकेंगे।

Noida Authority ने दोनों लाइब्रेरी के निर्माण के लिए लगभग 3-3 हजार वर्गमीटर जमीन चिन्हित कर ली है। प्राधिकरण की सलाहकार कंपनी ने इन लाइब्रेरी का आधुनिक डिजाइन भी तैयार कर लिया है। प्रस्तावित योजना के अनुसार लाइब्रेरी तीन मंजिला होगी और इसे पूरी तरह स्मार्ट सुविधाओं से लैस किया जाएगा।

डिजाइन के मुताबिक ग्राउंड फ्लोर पर बड़ा रीडिंग हॉल, बुक सेक्शन, लॉकर एरिया और बैगेज काउंटर बनाया जाएगा। वहीं पहले और दूसरे फ्लोर पर डिजिटल डेस्क सेक्शन, रीडिंग जोन और ग्रुप डिस्कशन एरिया विकसित किए जाएंगे, ताकि छात्र व्यक्तिगत अध्ययन के साथ ग्रुप स्टडी भी कर सकें। तीसरी मंजिल पर विशाल रीडिंग हॉल और कैफेटेरिया की सुविधा होगी, जिससे छात्र लंबे समय तक आरामदायक माहौल में पढ़ाई कर सकें।

इन लाइब्रेरी में हाई-स्पीड वाई-फाई, डेस्कटॉप कंप्यूटर और हेडफोन जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। छात्र इंटरनेट के जरिए ऑनलाइन रिसर्च, ई-लर्निंग और डिजिटल स्टडी मैटेरियल का उपयोग कर सकेंगे। अधिकारियों के अनुसार लाइब्रेरी का पूरा ढांचा डिजिटल शिक्षा को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है।

तीनों मंजिलों पर आने-जाने के लिए लिफ्ट और सीढ़ियों दोनों की व्यवस्था की जाएगी। लाइब्रेरी का उपयोग करने के लिए छात्रों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा। हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ है कि यह सुविधा पूरी तरह निशुल्क होगी या इसके लिए नाममात्र शुल्क लिया जाएगा।

प्राधिकरण अधिकारियों के मुताबिक अब विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) के आधार पर बजट तय किया जाएगा। इसके बाद निर्माण एजेंसी चयन के लिए टेंडर जारी किए जाएंगे। प्राधिकरण का दावा है कि निर्माण कार्य शुरू होने के बाद दोनों डिजिटल लाइब्रेरी को करीब छह महीने में तैयार कर लिया जाएगा।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img