Noida Crime Update : लिफ्ट देने के बहाने ठगी, दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

Noida Crime Update : लिफ्ट देने के बहाने ठगी, दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
नोएडा, 11 मार्च : कासना क्षेत्र में लिफ्ट देने का झांसा देकर सफाईकर्मी से ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से ऑटो, पीड़ित का डेबिट कार्ड और 9,720 रुपये बरामद हुए।
ठगी का तरीका और घटना का विवरण
मूल रूप से संभल के सिंगोली गांव के रहने वाले बब्लू कुमार कासना साइट-5 में सफाईकर्मी हैं। वे 1 मार्च की सुबह होली की छुट्टी पर घर जाने के लिए कासना स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान तीन लोग उनके पास आए और कहा कि वे भी अनूपशहर जा रहे हैं। उन्होंने लिफ्ट देने का बहाना बनाकर बब्लू का बैग छीन लिया। बैग में 30 हजार रुपये, डेबिट कार्ड, पासबुक और अन्य दस्तावेज थे।
पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी
पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उनके डेबिट कार्ड से तीन बार में 22 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों पंकज उर्फ तोतला (राधानगर, बुलंदशहर) और समशेर (सोरहा, बस्ती) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने ठगी की वारदात स्वीकार की। पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल तीसरा आरोपी अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है।





