New Delhi : 8 से 11 जनवरी तक सोमनाथ में मनाया जाएगा ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’, देशवासियों से जुड़ने की अपील

New Delhi : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने देशवासियों से 8 जनवरी से 11 जनवरी तक सोमनाथ में आयोजित किए जा रहे ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ से जुड़ने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमनाथ मंदिर पर हुए पहले हमले के एक हजार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर इस पर्व के आयोजन का निर्णय लिया है, ताकि आने वाली पीढ़ियों तक सनातन संस्कृति की अविरलता और जीवटता का संदेश पहुंचाया जा सके।

https://x.com/i/status/2009254304201458133

अमित शाह ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने संदेश में कहा कि सोमनाथ महादेव मंदिर न केवल एक ज्योतिर्लिंग है, बल्कि यह सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक गौरव की अक्षुण्ण विरासत का प्रतीक भी है। बीते एक हजार वर्षों में इस मंदिर पर अनेक बार हमले हुए, लेकिन हर बार यह और अधिक भव्यता के साथ खड़ा हुआ। यह हमारी सभ्यता की अमरता और कभी हार न मानने की दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर का इतिहास बताता है कि ऐसे हमले हमें क्षति तो पहुंचा सकते हैं, लेकिन मिटा नहीं सकते। हर बार पहले से अधिक भव्य और दिव्य रूप में पुनः खड़ा होना ही सनातन संस्कृति की मूल प्रवृत्ति है। अमित शाह ने कहा कि उन्हें इस पवित्र मंदिर का ट्रस्टी होने का सौभाग्य प्राप्त है और उन्होंने सभी देशवासियों से आह्वान किया कि वे 11 जनवरी तक चलने वाले सोमनाथ स्वाभिमान पर्व से अवश्य जुड़ें।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img