Noida crime: इन्वर्टर चोरी करते युवक को लोगों ने पकड़ा, पुलिस ने भेजा जेल

Noida crime: इन्वर्टर चोरी करते युवक को लोगों ने पकड़ा, पुलिस ने भेजा जेल

नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र में शनिवार रात इन्वर्टर चोरी की एक वारदात उस समय नाकाम हो गई, जब पीड़ित और स्थानीय लोगों की सतर्कता से आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया गया। आरोपी इन्वर्टर चुराकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन समय रहते उसे दबोच लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार सूरजपुर कस्बा स्थित उमंग प्लाजा गली में एक मकान के किराये के कमरे में अंकित त्यागी रहते हैं। शनिवार रात करीब 10 बजे अंकित किसी काम से अपने कमरे से बाहर निकले तो उन्होंने देखा कि कमरे के बाहर रखा इन्वर्टर गायब है। यह देखकर वह तुरंत बाहर की ओर भागे।
मकान से कुछ दूरी पर उन्हें एक युवक इन्वर्टर उठाकर ले जाता हुआ दिखाई दिया। अंकित ने शोर मचाया और आसपास मौजूद लोगों की मदद से आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम आकाश बताया, जो भाटी कॉलोनी का रहने वाला है। उसने इन्वर्टर चोरी करने की बात भी कबूल कर ली।
इसके बाद अंकित और स्थानीय लोगों ने आरोपी को सूरजपुर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस पूरी घटना में पीड़ित की सजगता और लोगों की तत्परता से चोरी किया गया इन्वर्टर सुरक्षित रूप से वापस मिल गया, जिससे एक बड़ी परेशानी टल गई।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img