Noida: नोएडा में होटल कर्मचारी की घिनौनी हरकत, थूक लगाकर तंदूर में बनाई जा रहीं रोटियां, वीडियो वायरल

Noida: नोएडा में होटल कर्मचारी की घिनौनी हरकत, थूक लगाकर तंदूर में बनाई जा रहीं रोटियां, वीडियो वायरल

नोएडा के ग्रेटर नोएडा क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाला और शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक होटल कर्मचारी तंदूर की रोटियों पर थूक लगाकर उन्हें पकाता हुआ दिखाई दे रहा है। यह रोटियां बाद में होटल में आने वाले ग्राहकों को परोसी जा रही थीं। इस घिनौनी हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
यह घटना दनकौर कोतवाली क्षेत्र के बिलासपुर कस्बे स्थित एक होटल की बताई जा रही है। शनिवार रात होटल के पास से गुजर रहे एक व्यक्ति ने कर्मचारी की इस हरकत को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कर्मचारी पहले कच्ची रोटियों पर थूकता है और फिर उन्हें तंदूर की भट्टी में डाल देता है।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों में गुस्सा फैल गया। यूजर्स ने इसे स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा के साथ गंभीर खिलवाड़ बताया। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं आम जनता के विश्वास को तोड़ती हैं और सीधे तौर पर लोगों की सेहत को खतरे में डालती हैं। कई लोगों ने होटल संचालक और संबंधित कर्मचारी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
दनकौर कोतवाली पुलिस का कहना है कि फिलहाल इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। हालांकि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और वीडियो के आधार पर संबंधित होटल की पहचान की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा कानून और अन्य संबंधित धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना के बाद प्रशासन से मांग की जा रही है कि होटलों और ढाबों की नियमित जांच कराई जाए, ताकि इस तरह की अमानवीय और अस्वच्छ हरकतों पर रोक लगाई जा सके और आम लोगों की सेहत की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img