Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Kanwar Yatra: शाहदरा बॉर्डर पर पुलिस ने ड्रोन से की कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Kanwar Yatra: शाहदरा बॉर्डर पर पुलिस ने ड्रोन से की कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

रिपोर्ट: रवि डालमिया

सावन माह के दूसरे सोमवार को दिल्ली-यूपी बॉर्डर स्थित शाहदरा के अप्सरा बॉर्डर पर श्रद्धा और सुरक्षा का अनूठा संगम देखने को मिला। गंगा जल लेकर लौट रहे लाखों शिवभक्तों का स्वागत दिल्ली पुलिस ने अनोखे अंदाज़ में किया—ड्रोन के ज़रिए उन पर फूलों की वर्षा कर। इस विशेष पहल की अगुवाई शाहदरा जिले के डीसीपी प्रशांत गौतम ने की। उन्होंने बताया कि जीटी रोड स्थित अप्सरा बॉर्डर शिव कांवड़ कैंप के पास बड़ी संख्या में कांवड़ियों का आगमन हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुलिस की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

डीसीपी ने जानकारी दी कि शाहदरा जिले में कांवड़ यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 750 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 2 अतिरिक्त बटालियन भी शिव कांवड़ कैंप के अंदर ड्यूटी पर हैं। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी अप्रिय घटना न हो और भक्तजन सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। फूलों की वर्षा होते ही पूरा इलाका “बम-बम भोले” और “हर-हर महादेव” के नारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने फूलों की बारिश को भगवान शिव का आशीर्वाद माना और पुलिस के इस स्वागत को दिल से सराहा।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें