Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Himachal Government Scheme: चुराह के देहग्रां पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, बैरागढ़ में CBSE स्कूल खोलने और 182 महिलाओं को 1500 रुपये देने की घोषणाHimachal CM Visit: मुख्यमंत्री ने देहग्रां में आम परिवार के साथ गुजारी रात, पहाड़ी व्यंजनों का लिया स्वादHapur News : हापुड़ में ड्रमों में भरा 12 क्विंटल बदबूदार पनीर जब्त, दिल्ली भेजने की थी तैयारीNew Delhi : अंबाला में 1857 के शहीद स्मारक का उद्घाटन, अमित शाह ने कहा यह युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्थल बनेगाChandigarh : सीनियर दलित कांग्रेस नेता पर हमले और अपमान को लेकर चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेरावChar Murti Chowk Underpass: ट्रायल के पहले पांच घंटे में अंडरपास से गुजरे करीब 14 हजार वाहन, 8 नवंबर रात 10 बजे तक चलेगा ट्रायलDadri Honey Trap Case: प्रेम जाल में फंसाकर युवक से चार लाख रुपये ऐंठने का आरोप, परेशान होकर खाया जहर, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्जNoida Drug Peddlers Arrested: फेज-1 और सेक्टर-126 पुलिस ने गांजा बेचने वाले दो आरोपी दबोचे, 4.25 किलो गांजा बरामद

Noida Authority: सेक्टर-156 में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, 30 हजार वर्गमीटर जमीन कराई कब्जामुक्त

Noida Authority: सेक्टर-156 में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, 30 हजार वर्गमीटर जमीन कराई कब्जामुक्त

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्टर-156 स्थित अपनी करीब 30 हजार वर्गमीटर अधिसूचित भूमि को कब्जामुक्त कराया। पुलिस बल की मौजूदगी में चलाए गए इस अभियान के दौरान जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध निर्माण और कब्जों को हटाकर प्राधिकरण की जमीन को खाली कराया गया।

प्राधिकरण के अनुसार यह कार्रवाई वर्क सर्किल-10 के वरिष्ठ प्रबंधक के नेतृत्व में की गई। अभियान के दौरान पुलिस और संबंधित विभागों की टीम भी मौके पर मौजूद रही, जिससे पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

अधिकारियों ने बताया कि ग्राम झट्टा के खसरा संख्या-328 में स्थित प्राधिकरण की अधिसूचित भूमि पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अवैध कब्जा कर निर्माण किया गया था। इसकी सूचना मिलने के बाद प्राधिकरण ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीनों से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर भूमि को कब्जामुक्त करा लिया।

कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से किए गए सभी निर्माण हटाए गए और भूमि को पुनः प्राधिकरण के कब्जे में ले लिया गया। अधिकारियों ने कहा कि प्राधिकरण की संपत्तियों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या निर्माण किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

नोएडा प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि अधिसूचित भूमि पर किसी भी प्रकार का निर्माण या खरीद-फरोख्त करने से पहले उसकी वैधता की जांच अवश्य करें। यदि कहीं अवैध कब्जे या निर्माण की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत प्राधिकरण को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

प्राधिकरण का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई का उद्देश्य सरकारी भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करना और शहर में नियोजित विकास को बनाए रखना है। भविष्य में भी अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें