Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपतिMathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबू

Noida Authority: ग्राम चौपाल के जरिए ग्रामीण समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर

Noida Authority: ग्राम चौपाल के जरिए ग्रामीण समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर

रिपोर्ट: अजीत कुमार

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से प्रतिदिन विभिन्न गांवों में “ग्राम चौपाल” कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामवासियों की शिकायतों को सीधे सुनना, मौके पर निरीक्षण करना और संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश देना है, ताकि समस्याओं का समाधान लंबित न रहे और ग्रामीणों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

इसी क्रम में प्राधिकरण क्षेत्र के ग्राम चौड़ा सादातपुर-रघुनाथपुर, ग्राम भूड़ा, ग्राम नगली साखपुर एवं ग्राम बदौली में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए और उन्होंने सिविल कार्यों, जल आपूर्ति, सीवर व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, सड़कों की मरम्मत, नालियों की सफाई तथा सार्वजनिक स्थलों के रखरखाव से संबंधित समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। ग्रामीणों ने कहा कि इस प्रकार के सीधे संवाद से उनकी बात प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंच रही है।

ग्राम चौपाल का संचालन वर्क सर्किल के वरिष्ठ प्रबंधकों के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान जल, विद्युत/यांत्रिकी, उद्यान, भूलेख तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता से सुना और कई मामलों में मौके पर ही समाधान की प्रक्रिया शुरू कर दी। जिन समस्याओं का तत्काल निस्तारण संभव था, उन्हें स्थल पर ही निपटा दिया गया, जबकि अन्य जटिल मामलों के लिए निर्धारित समयसीमा तय कर संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया।

बैठक के उपरांत अधिकारियों ने ग्रामों का स्थलीय निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान सड़क, जल निकासी व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, पार्कों की स्थिति और सीवर लाइनों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए योजनाबद्ध ढंग से कार्य किया जा रहा है और प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

प्राधिकरण का कहना है कि ग्राम चौपाल केवल शिकायत सुनने का मंच नहीं, बल्कि विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा और जनसहभागिता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम भी है। इस पहल से प्रशासन और ग्रामीणों के बीच संवाद मजबूत हुआ है तथा पारदर्शिता और जवाबदेही में भी वृद्धि हुई है। ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी प्रकार नियमित रूप से चौपाल आयोजित होती रहेगी और विकास कार्यों में तेजी आएगी।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें