Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Noida Airport jobs: नोएडा एयरपोर्ट पर नौकरी में कम वेतन को लेकर युवाओं का प्रदर्शन, 30 हजार वेतन की मांग

Noida Airport jobs: नोएडा एयरपोर्ट पर नौकरी में कम वेतन को लेकर युवाओं का प्रदर्शन, 30 हजार वेतन की मांग

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़े रोजगार मुद्दे को लेकर शुक्रवार को जेवर क्षेत्र के किसान परिवारों के युवाओं ने एयरपोर्ट साइट पर विरोध प्रदर्शन किया। युवाओं ने आरोप लगाया कि भर्ती प्रक्रिया में शामिल कंपनियां उन्हें उनकी योग्यता के मुकाबले बेहद कम वेतन पर नौकरी देने की पेशकश कर रही हैं। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने बेहतर वेतन और सम्मानजनक रोजगार की मांग उठाई।

दरअसल, नोएडा एयरपोर्ट के संचालन से पहले विभिन्न कंपनियों द्वारा भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। एयरपोर्ट निर्माण के लिए जमीन देने वाले 335 किसान परिवारों के युवाओं ने मुआवजे के साथ रोजगार का विकल्प चुना था। इसी क्रम में शुक्रवार को कुछ गांवों के करीब 25 युवाओं को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था।

युवाओं के अनुसार एयरपोर्ट साइट पर बर्ड कंपनी और ताज कंपनी ने उनका इंटरव्यू लिया। प्रदर्शन कर रहे युवा चांद ने बताया कि बर्ड कंपनी ने उन्हें यात्रियों के बैग उठाने से संबंधित कार्य की जानकारी दी, जबकि ताज कंपनी ने खाने की प्लेट पैक करने जैसे कार्यों के लिए चयन की बात कही।

युवाओं का कहना है कि जब उन्होंने वेतन के बारे में जानकारी मांगी तो कंपनियों की ओर से स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया। बाद में उन्हें बताया गया कि इन पदों पर करीब 21 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। इसे लेकर युवाओं में नाराजगी फैल गई और उन्होंने मौके पर ही विरोध शुरू कर दिया।

प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने कहा कि एयरपोर्ट के लिए उन्होंने अपने परिवार की जमीन दी है और अब उन्हें सम्मानजनक रोजगार मिलना चाहिए। उनका कहना है कि इतनी बड़ी परियोजना में काम करने के बावजूद 21 हजार रुपये वेतन पर्याप्त नहीं है। युवाओं ने कम से कम 30 हजार रुपये मासिक वेतन देने की मांग की है।

युवाओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे इस मुद्दे को लेकर लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि मांग पूरी न होने पर बड़ा आंदोलन भी किया जाएगा।

नोएडा एयरपोर्ट परियोजना को प्रदेश की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण परियोजनाओं में माना जा रहा है। ऐसे में स्थानीय युवाओं की रोजगार संबंधी मांगों को लेकर अब यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें