Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा, मेरठ सहित अरिहंत प्रकाशन के मालिक के चार ठिकानों पर छापेमारी

नोएडा, मेरठ सहित अरिहंत प्रकाशन के मालिक के चार ठिकानों पर छापेमारी
मेरठ स्थित अरिहंत प्रकाशन के मालिक योगेश जैन के आवास सहित चार ठिकानों पर आयकर विभाग ने एक साथ छापेमारी की है, जिससे कई चौकाने वाले खुलासे हुए हैं।

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। मेरठ स्थित अरिहंत प्रकाशन के मालिक योगेश जैन के आवास सहित चार ठिकानों पर आयकर विभाग ने एक साथ छापेमारी की है, जिससे कई चौकाने वाले खुलासे हुए हैं। इस छापेमारी में आयकर विभाग की टीम ने दिल्ली, नोएडा और मेरठ के साकेत स्थित योगेश जैन के आवासों पर जांच की। आयकर विभाग को पता चला कि योगेश जैन ने नोएडा की तीन अलग-अलग सोसाइटियों में करोड़ों रुपये की संपत्ति खरीदी है।

सूत्रों के अनुसार, इस छापेमारी में आयकर विभाग के अधिकारियों की टीम में दिल्ली, गाजियाबाद और उत्तराखंड से कुल 150 अधिकारी शामिल थे। जब छापेमारी की गई, तो वेस्टर्न कचहरी रोड स्थित योगेश जैन के आवास से बड़ी मात्रा में नकदी मिली, जिसे देखकर अधिकारियों ने बैंक से नोट गिनने वाली मशीन मंगवाई। इसके अलावा, आयकर विभाग को यह जानकारी भी मिली कि अरिहंत प्रकाशन ने हाल ही में कई स्थानों पर जमीन की खरीद-फरोख्त की है, जो विभाग के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। अरिहंत प्रकाशन देश के प्रमुख और टॉप 5 प्रकाशन कंपनियों में शुमार है। योगेश जैन के तीन बेटे – दीपेश जैन, रितेश जैन और परवेश जैन इस प्रकाशन कंपनी का संचालन करते हैं। छापेमारी के दौरान, अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि न तो किसी को घर से बाहर जाने दिया गया और न ही किसी बाहरी व्यक्ति को घर के भीतर प्रवेश करने दिया गया।

कारोबारियों में मचा हड़कंप
अरिहंत प्रकाशन के मालिक योगेश जैन के ठिकानों पर छापेमारी की खबर से मेरठ ये लेकर नोएडा , गाजियाबाद, दिल्ली और उत्तराखंड के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। आयकर विभाग की टीम ने मेरठ के टीपी नगर क्षेत्र में स्थित प्रेस पर भी दस्तावेजों की जांच की है और अन्य ठिकानों पर भी रेड पड़ी है। इससे शहर के कारोबारी वर्ग में काफी चर्चा हो रही है, और कई लोग इस कार्रवाई को लेकर आश्चर्यचकित हैं।

जारी रहेगी आयकर विभाग की जांच
इस छापेमारी से जुड़े विस्तृत खुलासे और जांच की प्रक्रिया आगे जारी रहने की संभावना जताई जा रही है। आयकर विभाग की टीम अब उन संपत्तियों और लेन-देन की जांच कर रही है, जो योगेश जैन और उनके परिवार के नाम पर पाई गई हैं। इस मामले में और भी महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं, जो इस पूरी कार्रवाई को और जटिल बना सकते हैं।

Read More: Ambedkar Controversy: आंबेडकर को लेकर SP भी मुखर, लाल टोपी पहन कर किया प्रदर्शन

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें