Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

नोएडा की दो सोसायटियों में बीम लाइट और दूसरी में पार्किंग को लेकर हुई मारपीट

सेक्टर-74 में पार्किंग के विवाद में दो पक्षों में मारपीट
सेक्टर-74 में पार्किंग के विवाद में दो पक्षों में मारपीट

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा की दो पॉश सोसायटियां शनिवार रात जंग का मैदान बन गई। एक सोसायटी में बीम लाइट को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं दूसरी सोयायटी में पार्किंग को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है।

ग्रेटर नोएडा के थाना सेक्टर 142 क्षेत्र के सेक्टर-137 पारस टियारा सोसायटी में शनिवार रात हाई बीम लाइट को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। रविवार देर रात दो कारें आमने-सामने आ गईं। एक कार की सामने की लाइट हाई बीम पर थी। इसे कम करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। पीड़ित का नाम मयंक है और इसी सोसायटी में रहता है। घटना का एक मिनट से ज्यादा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया। इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तक लिखित शिकायत नहीं दी गयी है। बताया गया कि मारपीट करने वाला शख्स भी उसी सोसायटी में रहता है। इस घटना का फ्लैट में खड़े एक शख्स ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस संबंध में पुलिस में पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

सेक्टर-74 में पार्किंग के विवाद में दो पक्षों में मारपीट
शनिवार रात थाना सेक्टर 113 क्षेत्र के सेक्टर 74 स्थित सुपरटेक केपटाउन सोसायटी निवासी अजय ने अपनी कार सोसायटी के ही आनंद और नीरज की पार्किंग में खड़ी की और चले गए। रविवार सुबह चार बजे जब नीरज और आनंद बाहर से वापस आये तो देखा कि उनकी कार पार्किंग में किसी और ने खड़ी कर दी है। उन्होंने सोसायटी के गार्ड को बुलाया और कार हटाने को कहा। गार्ड ने अजय को बुलाया। इसके बाद कार पहले खड़ी करने को लेकर दोनों पक्षों में
मारपीट शुरू हो गई। जिसमें एक पक्ष के आनंद को सिर में चोट लग गयी. दूसरे पक्ष से अजय भी घायल हुआ है। दोनों के बीच पार्किंग को लेकर हुए विवाद के दौरान सोसायटी में जमकर हंगामा हुआ। इस संबंध में पुलिस में का कहना है कि दोनों पक्षों के आनंद, नीरज और अजय को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई है। तीनों युवक सोसायटी में किराये पर रहते हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *