नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नोएडा: नोएडा एयरपोर्ट और इंदिरा गांधी हवाईअड्डे के बीच चलेंगी 1200 इलेक्ट्रिक टैक्सी

अमर सैनी

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नोएडा।जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अन्य आस-पास के क्षेत्रों तक यात्रा के लिए आधुनिक इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा शुरू की जाएगी। इस दिशा में यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने महिंद्रा लॉजिस्टिक मोबिलिटी के साथ एक समझौता किया है। यह सेवा यात्रियों को 24 घंटे और सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध होगी। प्रथम चरण में एयरपोर्ट के संचालन के पहले वर्ष में 50 लाख यात्रियों को टैक्सी सेवा प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है।

यात्रियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए पहले चरण में 1200 से अधिक इलेक्ट्रिक टैक्सियों का संचालन किया जाएगा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां ग्राउंड सर्विस में इस्तेमाल किए जाने वाले सभी वाहन जैसे विमान पुशबैक ट्रैक्टर, बैगेज ट्रैक्टर और कार्गो लोडर पूरी तरह इलेक्ट्रिक होंगे। यह वाहन भारी वजन उठाने और धकेलने के काम के लिए डिजाइन किए गए हैं। डीजल, पेट्रोल या सीएनजी के बजाय इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग करने से एयरपोर्ट के कार्बन उत्सर्जन में भारी कमी आएगी। यात्रियों को टर्मिनल बिल्डिंग के अंदर से पिकअप करने के लिए विशेष प्रकार की इलेक्ट्रिक टैक्सियां चलाई जाएंगी। इसके अलावा यात्रियों को टैक्सी के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े। इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा दी जाएगी। यात्रियों के लिए एक मोबाइल ऐप, वेबसाइट, कॉल सेंटर, एयरलाइन गठबंधन और कियोस्क जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

Read More: Noida: नोएडा में जेल में बंद किसानों से मुलाकात के लिए सपा डेलिगेशन का दौरा, पुलिस अलर्ट पर

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img