Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

नोएडा डिपो की 19 रोडवेज बस सड़कों से हटेंगी

अमर सैनी

नोएडा। मोरना स्थित नोएडा डिपो की 19 रोडवेज बसें सड़कों से हटेंगी। दो माह में इन बसों को सड़कों से हटाया जाएगा। नीलामी के मानकों को पूरा करने के कारण इन बसों को कबाड़ घोषित कर दिया जाएगा। इनमें स्थानीय और बुलंदशहर रूट की बस शामिल हैं।
नोएडा डिपो में 180 बस हैं। इनमें लगभग 25 बस पुरानी हैं। नीलामी के मानकों को पूरा करने के साथ ही इन बसों को चरणबद्ध तरीके से सड़कों से हटाया जाएगा। डिपो से मिली जानकारी के मुताबिक जुलाई में तीन और अगस्त में 16 बस कबाड़ घोषित की जाएंगी। डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश पाल सिंह ने कहा कि तीन बस तब सड़क पर उतारी जाती हैं, जब अन्य तीन बस में समस्या के कारण उन्हें दुरुस्त करने के लिए कार्यशाला में भेजा जाता है। इसके अलावा 16 बस अलग-अलग रूट पर चलती हैं। इनमें से अधिकतर बस स्थानीय रूट और बुलंदशहर के लिए चलाई जाती हैं। उन्होंने कहा कि इनके स्थान में नई बस मिलेंगी। हालांकि, यह कब तक मिलेंगी, इसको लेकर शासन से जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि बस हटने से यात्रियों को दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। अन्य बसों के फेरे आवश्यकतानुसार बढ़ा दिए जाएंगे। साथ ही कम यात्रियों वाले रूट से बस हटाकर अधिक सवारियों वाले शहरों के लिए बढ़ा दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि सितंबर और अक्तूबर में भी बसें पुरानी होने के कारण रूट से हटाई जाएंगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *