Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

चिप्स कुरकुरे की आड़ में बेची जा रही थी शराब, दुकानदार गिरफ्तार

अमर सैनी

नोएडा। ऐच्छर में एक चिप्स कुरकुरे की दुकान पर अवैध रूप से शराब बेची जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर आबकारी विभाग ने छापा मारा और दुकानदार को धर दबोचा। दुकान से शराब बरामद की है। दुकानदार के खिलाफ सेक्टर बीटा-2 कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया गया है।

आबकारी निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया विभाग को सूचना मिली थी कि ऐच्छर गांव में दुकान पर शराब की बिक्री की जा रही है। आबकारी विभाग की टीम ने दुकान पर छापा मारा तो दुकानदार चिप्स और कुरकुरे की आड़ में शराब के पव्वे बेच रहा था। आबकारी की टीम ने छापेमारी के दौरान दुकान से शराब के कुछ पव्वे भी बरामद किए। आबकारी निरीक्षक ने दुकानदार मोनू के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *