Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा

Nepal Gen Z Protest: बीरगंज-रक्सौल बॉर्डर पर फंसे सैकड़ों ट्रक, चार दिन से ड्राइवरों की बदहाली

Nepal Gen Z Protest: बीरगंज-रक्सौल बॉर्डर पर फंसे सैकड़ों ट्रक, चार दिन से ड्राइवरों की बदहाली

रिपोर्ट: रवि डालमिया

नेपाल में जेन-जी आंदोलन और कर्फ्यू के कारण बीरगंज-रक्सौल बॉर्डर पर भारत से आए सैकड़ों ट्रक पिछले चार दिनों से फंसे हुए हैं। इन ट्रकों में खाने-पीने का सामान, दवाइयां और इलेक्ट्रॉनिक सामान तक भरा हुआ है, लेकिन हालात बिगड़ने के चलते बॉर्डर से आगे जाने की अनुमति नहीं मिल रही है। भारत से पहुंचे ट्रक ड्राइवरों ने बताया कि वे पिछले चार दिनों से बीरगंज भंसार पर फंसे हुए हैं। न तो खाने का इंतजाम है और न ही पीने के लिए पानी मिल पा रहा है। कई ड्राइवरों की आंखों में आंसू साफ झलक रहे थे, जब वे अपनी मजबूरी और हालात बयान कर रहे थे।

उनका कहना है कि लंबे इंतजार और असुविधा के कारण मानसिक और शारीरिक दोनों तरह की परेशानी झेलनी पड़ रही है। बॉर्डर पर खड़े ट्रकों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। ड्राइवरों का कहना है कि अगर जल्द ही हालात सामान्य नहीं हुए तो सामान खराब होने का खतरा है। वहीं, प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिशों में जुटा है, लेकिन फिलहाल ट्रक ड्राइवरों की परेशानी जस की तस बनी हुई है।

 

 

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें